पेंशन अदालत 15 दिसम्बर को

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l वाराणसी मंडल पर पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों के पेंशन सम्बन्धित शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु 15 दिसम्बर, 2023 को प्रातः 10.30 से सायं 04.00 बजे तक पेंशन अदालत का आयोजन किया जायेगा।
रेलवे बोर्ड के पत्रांक : E(W) 2023/PA1/2, 20.08.2023 के निर्देशानुसार 15.12.2023 को पेंशनरों / पारिवारिक पेंशनरों के पेंशन सम्बन्धित शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु पेंशन अदालत 2023 का आयोजन होना है। इसी क्रम में वाराणसी मण्डल / पूर्वोत्तर रेलवे के सभी पेंशनरों / पारिवारिक पेंशनरों को इस समाचार पत्र के माध्यम से सूचित किया जाता है। कि वे अपनी पेंशन सम्बंधी शिकायतों के निस्तारण हेतु प्रतिवेदन इस सूचना के प्रकाशन के उपरान्त 31.10.2023 (कार्यालय अवधि) तक, जिस कार्यालय से समापक भुगतान किया गया था, में निम्न प्रारूप पर जमा कर सकतें है। तथा E-mail : nersettlement2023@gmail.com के माध्यम से भी online आवेदन भेज सकते है।

आवेदन प्रपत्र के साथ आवेदक / आवेदिका का नाम, भू.पू. कर्मचारी का नाम,भू.पू. कर्मचारी का पदनाम / कार्यस्थल, भू.पू. कर्मचारी की सेवानिवृत्ति / मृत्यु तिथि,पी.पी.ओ. की छायाप्रति, बैंक विवरण (खाता सं., बैंक का नाम, IFSC),आधार कार्ड की छायाप्रति, मोबाईल न०, ई-मेल आईडी, पेंशन सम्बन्धी दावा, अन्य विवरण जो प्रतिवेदन में देना चाहें वह संलग्न करे। सभी अपेक्षित प्रपत्रों की छायाप्रति लगाना सुनिश्चित करें तथा आवेदन व संलग्नक 03 प्रतियों में देवें। 31.10.2023 (कार्यालय अवधि) के बाद प्राप्त आवेदनों / प्रतिवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा। आवेदक/ आवेदिका का हस्ताक्षर पत्र व्यवहार का पूरा पता (पिन कोड / मोबाईल न० सहित) लिखना अनिवार्य है ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

1 day ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago