औड़िहार स्टेशन पर बस रेड टिकट चेकिंग अभियान

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के निर्देशन पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक प्रशांत कुमार के नेतृत्व में 18 अक्टूबर,2023 को औड़िहार स्टेशन को आधार बनाकर बस रेड टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाराणसी सिटी –औड़िहार, औड़िहार-जौनपुर, औड़िहार-मऊ एवं औड़िहार-छपरा रेल खण्ड पर चलने वाली, बनारस-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, बलिया- प्रयागराज रामबाग मेमू एक्सप्रेस,बनारस- भटनी अनारक्षित सवारी गाड़ी, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, आजमगढ़-वाराणसी सिटी अनारक्षित गाड़ी, छपरी-दुर्ग मेल एक्सप्रेस, तथा गोरखपुर- लोकमान्य तिलक टर्मिन्लस सहित विभिन्न गाड़ियों में किलाबन्दी कर सघन टिकट चेकिंग की गई है।
इस टिकट जांच अभियान टीम में सहायक वाणिज्य प्रबंधक प्रशांत कुमार के साथ 17 टिकट जाँच कर्मचारियों एवं रेलवे सुरक्षा बल के आठ जवानों के सहयोग से सघन टिकट जांच किया गया और बिना टिकट यात्रा करने वाले एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों समेत कुल 188 यात्रियों को पकड़ा गया और उनसे रेल राजस्व के रूप में रु 57200 (संत्तावन हजार दो सौ रूपये) जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ा दिया गया । इस टिकट जाँच अभियान में कुल 38 यात्रियों को जुर्माना नहीं चुकाने पर रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष ट्रायल हेतु प्रस्तुत किया गया, और जुर्माना अदा करने के पश्चात छोड़ा गया ।
उक्त बस रेड अभियान के दौरान इस खण्ड के स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर टिकट लेने के लिए लम्बी कतार लग गई थी । वाराणसी मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक शेख रहमान ने आम यात्रियों से अपील की है कि यात्री अपनी यात्रा के दौरान स्टेशन अथवा ट्रेनों में साफ-सफाई का ध्यान देवें और उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

14 hours ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

16 hours ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

24 hours ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

1 day ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

1 day ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

2 days ago