बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। मंगलवार को जिलाधिकारी/अध्यक्ष IRCS बलिया के निर्देशन में, मुख्य चिकित्साधिकारी/उपाध्यक्ष के आदेशानुसार सदर तहसील के ग्राम फेफना (राजभर बस्ती) में कतिपय कारणों से लगी लाग में प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण जिला आपदा प्राधिकरण बलिया के सहयोग से रेड क्रॉस सोसायटी बलिया द्वारा किया गया ! राहत सामग्री का वितरण अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अनिल कुमार द्वारा किया गया अनिल कुमार ने कहा कि आपदा में जन मानस का सहयोग करना सबसे बड़ा पुनित कार्य है, मैं सौभाग्यशाली हूं कि ईश्वर ने हमें रेड क्रॉस के माध्यम से सेवा का अवसर प्रदान किया। उन्होंने रेड क्रॉस की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संस्था आपदा में हमेशा सामाजिक कार्यों में तत्पर रहती है।इस अवसर पर रेड क्रॉस से जिला समन्वयक/ कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला आपदा विशेषज्ञ पीयूष सिंह, हेमंत कुमार, ग्राम प्रधान फेफना श्री केशव गुप्ता, नितेश पाठक, दीपक कुमार, इत्यादि सम्मानित पदाधिकारी/ सदस्य उपस्थित रहे।
गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…
नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…
अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…
सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…