Monday, April 13, 2026
HomeUncategorizedराष्ट्रीयकाँगेस के प्रदेशाध्यक्ष द्वारा आईपीएस पर अमर्यादित टिप्पणी करने के विरोध मे...

काँगेस के प्रदेशाध्यक्ष द्वारा आईपीएस पर अमर्यादित टिप्पणी करने के विरोध मे विप्र सेना ने जिला कलेक्टर (बुंदी)को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा,

राजस्थान (राष्ट्र की परम्परा)
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा कोटा में एक मंच पर आईपीएस पर अमर्यादित टिप्पणी करने के विरोध में आज बुधवार को विप्र सेना द्वारा जिला कलेक्टर बूंदी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया ।
ज्ञापन में लिखा है की आईपीएस रवि दत्त गौड़ के लिए घुटनो के बल चलाना आदि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है जो गलत है इससे ब्राह्मण समाज आहत हुआ है विप्र सेना सदस्यों की मांग है कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष समाज से माफी मांगे। मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में प्रदेश अध्यक्ष पर कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन देने के दौरान मुकेश जोशी ,पंडित संदीप चतुर्वेदी, दुर्गा शंकर शर्मा ,पीयूष शर्मा ,जितेंद्र शर्मा , ओम प्रकाश शर्मा, हनुमान सहाय शर्मा, रोहित शर्मा, अशोक उपाध्याय, नरेंद्र त्रिवेदी,विनोद श्रृंगी ,हर्षित शर्मा, कृष्ण मुरारी दादीच,सचिन शर्मा ,जितेंद्र शर्मा ,नागेंद्र प्रसाद शर्मा ,शुभम शर्मा ,नीरज शर्मा, दीपक शर्मा सहित कई विप्र सेना के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments