IPL 2026 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर BCCI ने बड़ा जुर्माना लगाया है। स्लो ओवर रेट के चलते अय्यर पर 24 लाख रुपये का फाइन लगाया गया है।
लगातार दूसरी बार हुई गलती
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में पंजाब किंग्स निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे नहीं कर पाई। यह इस सीजन में टीम की दूसरी गलती थी। इससे पहले गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में भी अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।
पूरी टीम पर भी लगा जुर्माना
आईपीएल के नियमों के अनुसार:
- कप्तान श्रेयस अय्यर पर 24 लाख रुपये का जुर्माना
- प्लेइंग इलेवन और इम्पैक्ट प्लेयर पर 6 लाख रुपये या मैच फीस का 25% (जो कम हो) जुर्माना
तीसरी गलती पर और सख्त सजा
अगर पंजाब किंग्स तीसरी बार स्लो ओवर रेट की गलती करती है:
- कप्तान पर 30 लाख रुपये का जुर्माना
- बाकी खिलाड़ियों पर 12 लाख रुपये या मैच फीस का 50% जुर्माना
हालांकि, अब कप्तान पर मैच बैन का प्रावधान हटा दिया गया है।

ये भी पढ़े – CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज
मैच में पंजाब ने दर्ज की जीत
हालांकि जुर्माने के बावजूद पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया।
- श्रेयस अय्यर ने 29 गेंदों में 50 रन बनाए
- प्रभसिमरन सिंह ने 43 रन की पारी खेली
- प्रियांश आर्य ने 11 गेंद में 39 रन ठोके
टीम ने 18.4 ओवर में 210 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।
CSK की लगातार दूसरी हार
चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए थे, लेकिन गेंदबाज इसे बचा नहीं सके। यह CSK की लगातार दूसरी हार है।
ये भी पढ़े – Nashik Accident: दिंडोरी में कुएं में गिरी कार, दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत
