जांच निष्पक्ष हो, निर्दोषों को न फंसाया जाए: अमिताभ ठाकुर

बच्चों को आजीवन राजकीय सुरक्षा दी जाए: ठाकुर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने बुधवार को देवरिया जिले के फतेहपुर के लेड़हा टोला पहुंचकर नरसंहार का जायजा लिया। घटनास्थल पर पहुंचे अमिताभ ठाकुर को वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने क्राइम जोन स्थल पर जांच का हवाला देते हुए उन्हें रोक दिया।
अमिताभ ठाकुर ने अगल-बगल के ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना की विस्तृत जानकारी ली।
इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में श्री ठाकुर ने कहा कि यह घटना सीधे-सीधे राजस्व तथा पुलिस विभाग की घोर लापरवाही का नतीज़ा है।
उन्होंने घटना के कारणों की खुली और पारदर्शी जांच कर इस सम्बंध में की गई कार्रवाई को सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मौके पर अनावश्यक भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर लोगों को डराया जा रहा है। जिसके कारण कई परिवार पलायन कर चुके हैं। उन्होने तत्काल अनावश्यक पुलिस बल हटा कर गांव की स्थिति समान्य करने की मांग की।
पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने कहा कि घटना में किसी भी निर्दोष को न फंसाया जाए तथा घटना की निष्पक्ष जांच की जाए।जांच कर पुलिस मामले की तह तक जाए, जो असली जिम्मेदार हैं, उसी पर कार्रवाई हो।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध चरम सीमा पर है। जिसका उदाहरण देवरिया जनपद की फतेहपुर का नरसंहार भी है। सरकार अपनी जिम्मेदारी को छुपाने के लिए बुलडोजर की कार्रवाई कर ध्यान को भटका रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा अपराध रोकने में विफल रही है और घटना के बाद फर्जी कार्रवाई का सहारा लेती है।
उन्होंने घायल बच्चे को जीवनभर राजकीय सुरक्षा दिए जाने की भी मांग की। इसके बाद अमिताभ ठाकुर का जिला मुख्यालय पर आने का तय कार्यक्रम था, परंतु वे रूद्रपुर से ही गोरखपुर के लौट गए।

rkpshomnath

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

6 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

6 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

6 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

7 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

10 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

10 hours ago