Categories: Uncategorized

जिले में अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना की जांच शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र कबीर नगर)। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना के तहत जनपद के विभिन्न शैक्षिक संस्थाओं की जांच शुरू कर दी गई है।
जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विकास खंडों के अंतर्गत आने वाले शैक्षिक संस्थाओं के सत्यापन हेतु संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को नामित किया गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को भी कुछ शैक्षिक संस्थाओं के सत्यापन का जिम्मा सौंपा गया है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि संबंधित शैक्षिक संस्थाओं को सूचित किया गया है कि वे संबंधित अधिकारी से तत्काल समन्वय स्थापित कर उनके द्वारा मांगे गए अभिलेखों को प्रस्तुत करें और भौतिक सत्यापन में अपेक्षित सहयोग प्रदान करें।
यह जांच शैक्षिक सत्र 2021-22 और 2022-23 के लिए अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना के तहत की जा रही है, जिसमें नवीन और नवीनीकरण श्रेणी के संस्थाओं के छात्र-छात्राओं की सूची की जांच की जाएगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

महराजगंज: कस्तूरबा विद्यालय में हैंडपंप पर विषैले जीव के काटने से छात्रा की मौत, मचा हड़कंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थाना फरेंदा क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, खजूरिया में सोमवार…

4 hours ago

महराजगंज में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार 3 युवकों की मौत, इलाके में शोक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक…

4 hours ago

सड़क बनी श्मशान: हाईवा-बाइक भिड़ंत में दो युवकों की जिंदगी खत्म

NH-80 पर मौत की रफ्तार: नई बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत ग्रामीणों ने…

9 hours ago

मेष संक्रांति: नव ऊर्जा, नव आरंभ का पर्व

✍️ नवनीत मिश्र भारतीय संस्कृति में समय-चक्र को अत्यंत सूक्ष्मता और वैज्ञानिक दृष्टि से समझा…

9 hours ago

विश्लेषण: शिक्षित युवाओं में बढ़ती बेरोज़गारी – एक गंभीर चुनौती

भारत में युवाओं की बड़ी आबादी को लंबे समय से “डेमोग्राफिक डिविडेंड” के रूप में…

9 hours ago

देवरिया: डॉ. आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ का भव्य आयोजन

देवरिया/बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत के संविधान निर्माता B. R. Ambedkar की 135वीं जयंती की…

9 hours ago