Categories: Uncategorized

कण कण में बसते है भगवान शंकर -संत शशिकांत

चन्दौली(राष्ट्र की परम्परा)
कैथी में चल रहे शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष गोबिंद तिवारी”गोलू”द्वारा जजमानों और अतिथियों को संत शशिकांत महाराज द्वारा अंगवस्त्रम प्रदान किया गया । दूसरे दिन कथा सुनाते हुए संत शशिकांत महाराज ने कहा कि शिव महापुराण की कथा पापी भी सुनकर तर जाते है । जिसके जीवन मे कोई नियम नही है वो हमेशा परेशान रहते है । भगवान का भजन कथा सुनने के लिए भी नियम बनाये, कुछ समयों के लिए जैसे नवरात्रि,शिवरात्रि ,अक्षय तृतीया, सावन या फिर किसी शुभ अवसर पर आदि में ही लोग पूजन अर्चन पर ध्यान देते है । भगवान शिव का पूजा करने के लिए मुहूर्त नही देखा जाता है । जब समय मिल जाय तब ही कथा,सत्संग सुने । उन्होंने कहा कि भूमि तीन प्रकार की होती एक भूमि जो हंसती,एक भूमि रोती है और एक भूमि सोती है । हर जमीन हसेंगी बस उस जमीन पर कथा कराइये । जहां शिव महापुराण कथा होता है वह भूमि धन्य हो जाती है, और यह महादेव तय करते है । महादेव की कृपा अपने ऊपर करने लिए रोज थोड़ा समय भगवान शिव को दे । जीवन मे गुरु के बिना सब अधूरा है , भाव से कथा का श्रवण करिये । शिव महापुराण की कथा सुनने से शिव लोक की प्राप्ति होती है । भगवान शिव की पूजा शिवलिंग और शिवमूर्ति रूप में होती है । साकार और निराकार रूप में पूजा करते है । बताया कि लोगो को थोड़ा धन आ जाता है तो लोगो को घमंड हो जाता है, ब्रम्हा को भी जगत बनाने का घमंड हो गया नौबत यहां तक आ गयी कि युद्ध और महा प्रलय की नौबत आ गयी । तैतीस कोटि देवी महादेव के शरण मे युद्ध रोकने के लिए गये । युद्ध के दौरान बीच से धरती फटी और शिवलिंग प्राकट्य हुआ और ब्रम्हा का एक सिर काट दिया । तब ब्रम्हा जी ने क्षमा मांगे , भोलेनाथ ने श्राप दिया कि कही ब्रम्हा कि पूजा नही होगी । बिष्णु जी के अनुरोध पर भोले नाथ ने क्षमा किया और वर दिया कि जहां ब्रम्हा का मन्दिर बनेगा वहां पूजा होगा । अरे इस सृष्टि में सबसे बड़ा महादेव है । न इनका अंत है और न शुरआत । सत्यम शिवम सुंदरम की साक्षात प्रतिमूर्ति हैं।जीवन मे किसी चीज का अभिमान नही करना क्योंकि यह कुछ समय के लिए ही होता है । जब यह तीनों चीजों आये तो भगवान के पास जाइये और बोलिये की आप की कृपा से सब काम हो रहा है ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago