पुलिस भर्ती परीक्षा में अन्तर्राज्यीय साल्वर गिरफ्तार

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)l अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर डा. केएस प्रताप कुमार, पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती आरके भारद्वाज के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक जनपद संत कबीर नगर सत्यजीत गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली खलीलाबाद की पुलिस द्वारा नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा में अन्तर्राज्यीय साल्वर को फर्जी अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र की छाया प्रति, आधार कार्ड की छाया प्रति, फोटो और ओएमआर की छाया प्रति, प्रश्न पत्र की छाया प्रति के साथ गिरफ्तार किया।
दिनांक 18 फरवरी 2024 को आवेदिका रीना तिवारी, परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापक एवं प्रधानाचार्य सत्य ब्रत शर्मा जनक दुलारी इण्टर कालेज भूजैनी द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद में लिखित तहरीर दी गयी कि आरक्षी नागरिक पुलिस की सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा द्वितीय पाली में सत्य ब्रत शर्मा जनक दुलारी इण्टर कालेज भूजैनी में संजय कुमार पुत्र रामाशंकर ग्राम भरपुरवा-पड़रिया थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर रो.नं. 8054241 की परीक्षा कक्ष सं0 06 में थी।
उपरोक्त अभ्यर्थी के स्थान पर सौरभ शर्मा पुत्र उमेश कुमार शर्मा निवासी ग्राम खैरा थाना हवेली खड़गपुर जिला मंगेर (बिहार) द्वारा परीक्षा दिया जा रहा था। तहरीर पर कोतवाली खलीलाबाद में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त सौरभ शर्मा पुत्र उमेश कुमार शर्मा निवासी ग्राम खैरा थाना हवेली खड़गपुर जिला मंगेर (बिहार) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से फर्जी अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र की छाया प्रति, आधार कार्ड की छाया प्रति, फोटो और ओएमआर की छाया प्रति, प्रश्न पत्र की छाया प्रति बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

56 minutes ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

1 hour ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…

2 hours ago

महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…

2 hours ago

गोरखपुर परिक्षेत्र में अपराध पर शिकंजा कसने की नई पहल

एक जैसे अपराधों की कड़ियों को जोड़ने के लिए क्राइम एनालिसिस टीम’ का गठन गोरखपुर(राष्ट्र…

2 hours ago

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ, 10 से 30 अप्रैल तक चलेगा दस्तक अभियान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण…

3 hours ago