विधि छात्रों के लिए इंटर्नशिप का मौका, 25 तक करें आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संत कबीर नगर के सचिव न्यायिक अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने बताया है कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार विधि छात्र-छात्राओं के लिए ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गोरखपुर द्वारा 01 जून से 30 जून के मध्य जनपद गोरखपुर में कराया जाना प्रस्तावित है। जनपद में विधि महाविद्यालयों के ऐसे सभी छात्र-छात्राएं जो उक्त इंटर्नशिप में प्रतिभाग हेतु इच्छुक है। वह अपने आवेदन पत्र 25 मई तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोरखपुर में जरिये रजिस्ट्री अथवा सीधे अपने आवेदन पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय गोरखपुर में भी निर्धारित तिथि तक प्रस्तुत कर सकते है।
उपरोक्त के सम्बन्ध में आवश्यक सूचना विधि महाविद्यालयों के प्राचार्यो को प्रेषित की जा चुकी है। इंटर्नशिप कार्यक्रम के सम्बन्ध में किसी भी अन्य जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संत कबीर नगर से प्राप्त कर सकते हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…

2 minutes ago

महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…

5 minutes ago

गोरखपुर परिक्षेत्र में अपराध पर शिकंजा कसने की नई पहल

एक जैसे अपराधों की कड़ियों को जोड़ने के लिए क्राइम एनालिसिस टीम’ का गठन गोरखपुर(राष्ट्र…

25 minutes ago

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ, 10 से 30 अप्रैल तक चलेगा दस्तक अभियान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण…

1 hour ago

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने व शव छिपाने के मामले में सास गिरफ्तार

बांसडीह /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद बलिया के थाना बांसडीह क्षेत्र में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित…

1 hour ago

Ballia News: सिकंदरपुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली, नामांकन के लिए किया गया जागरूक

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक बच्चों का…

2 hours ago