चरस के साथ अंतर्राष्ट्रीय नेपाली महिला गिरफ्तार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी के रमन लाल,उप कमान्डेंट के निर्देशन में रूपैडिहा चेक पोस्ट पर नियमित चेकिंग और फ्रिस्किंग ड्यूटी में पुलिस के साथ संयुक्त चेकिंग के दौरान एक महिला जो नेपाल से भारत आ रही थी ,चेकिंग के दौरान गुस्सा करने लगी और भागने लगी,गहन पूछताछ करने पर एवं चेक करने पर पाया कि महिला के पास उसके हाथ में एक थैले के अन्दर एल्युमीनियम सिल्वर पेपर में लपेटा हुआ कुछ संदिग्ध सामान मिला ,उक्त महिला ने बताया की संदिग्ध सिल्वर पेपर में चरस है जो नेपाल से लाई है। पकड़ी गयी महिला से नाम पता पूछने पर जिसने अपना नाम हरिकला पुनमगर , उम्र 25 वर्ष, पत्नी समन पुनमगर ,पता थवांग जिला रोल्पा राष्ट्र नेपाल बताया।पकड़ी गई महिला की जमा तलाशी सहायक कमान्डेंट बाशुकी नंदन पाण्डेय समवाय प्रभारी रुपैडिहा व अन्य एस एस बी कार्मिक तथा पुलिस के समक्ष ली गयी तो उनके पास से चरस बरामद हुआ,बरामद चरस व महिला को सर्वोच्च न्यायालय व मानव अधिकार के निर्देशों का पालन करते हुऐ गिरफ्तार किया गया तथा सभी आवश्यक औपचारिकता विधिवत रूप से पूर्ण करने के उपरान्त अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना रूपैडीहा को सुपुर्द किया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

10 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

10 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago