एडीएम की अध्यक्षता में अन्तर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अन्तर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के अवसर पर लखनऊ में मुख्यमंत्री, उप्र की अध्यक्षता में एक वृहद ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया तथा प्रदेश के 11 जी0आई0 उत्पादों को हाल ही में प्राप्त जीआई (जियोग्राफिकल इंडीकेशन अर्थात भौगोलिक संकेतक) प्रमाण-पत्र का भी वितरण मुख्यमंत्री के कर कमलों से किया गयाl
जिसमें जनपद संत कबीर नगर के बखिरा ब्रासवेयर (पीतल के बर्तन उत्पाद) को भी जी आई प्रमाण-पत्र सत्य नारायण सिंह, अध्यक्ष, बर्तन ग्रामोद्योग विकास संस्थान, बखिरा को प्रदान किया गया।
अन्तर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के अवसर पर जनपद स्तर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अभय कुमार मिश्र की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम की लाइव टेलीकॉस्ट को देखा गया तथा विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें उपायुक्त उद्योग द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा जारी नीतियों/योजनाओं यथा एमएसएमई नीति- 2022, प्लेज पार्क, ओडीओपी, मुख्यमंत्री सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना बीमा आदि के बारें में विस्तृत रूप से बताया गया।
इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी द्वारा विभाग में संचालित ऋण योजनाओं के क्रान्ति कुमार, सुरेश चन्द्र, मकसूद आलम, मो0 नोमन, श्रीराम, श्रीमती दिलजीत कौर, सुहेल अहमद, रामवृक्ष, सुहेल अहमद कुल 9 लाभार्थियों को परियोजना की स्थापना हेतु धनराशि रू0 67.50 लाख का चेक वितरण किया गया। परियोजना की स्थापना के उपरान्त लगभग 150 से अधिक लोगो को रोजगार प्राप्त होगा।
इस अवसर पर जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी ध्यान चन्द्र, खुशबू सिंह, सहायक आयुक्त उद्योग, सुभाष चन्द्र शुक्ल, महामंत्री, चौम्बर ऑफ इण्ड0, विशाल श्रीवास्तव, आशीष कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार सहित अन्य उद्यमी गण तथा योजना से सम्बन्धित लाभार्थीगण उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मिलनसार व सरल स्वभाव के धनी बाबू घनश्याम सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलवरिया निवासी 65 वर्षीय बाबू घनश्याम…

43 minutes ago

ईंधन की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें: डीएम का सख्त संदेश

महाष्टमी-रामनवमी पर प्रशासन सतर्क, पेट्रोल पंपों पर भीड़ से बचने की अपील महराजगंज (राष्ट्र की…

50 minutes ago

विलंब पर सख्ती: पेंशन-देयकों के त्वरित भुगतान और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलंब समिति की महत्वपूर्ण…

1 hour ago

पति की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

पारिवारिक विवाद में पीट-पीटकर की गई थी हत्या, पुलिस की कार्रवाई जारी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)…

2 hours ago

पुस्तकालय सेवाओं को आधुनिक बनाने के लिए एनएटीएस के तहत प्रशिक्षु चयन प्रस्ताव मंजूर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में केन्द्रीय ग्रंथालय एवं विभागीय पुस्तकालयों को…

2 hours ago

डीडीयू शोध पात्रता परीक्षा आज से शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा (RET) 27 मार्च…

2 hours ago