दुकान के सामने बाईक खड़ी करके पानी पीने जा रहे युवक की दुकानदारों ने की जमकर पिटाई

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के कोतवाली अंतर्गत मंडलीय जिला चिकित्सालय के गेट के बगल में रह रहे फल विक्रेताओं द्वारा एक युवक को दुकान के सामने बाइक खड़ी करने की वजह से लाठी-डंडे से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया गया।
युवक का गुनाह सिर्फ इतना था कि वह भूख और प्यास से व्याकुल था । वह अपनी बाइक फल के दुकान के सामने खड़ी करके बगल में लगे छोले भटूरे की दुकान पर अपनी भूख प्यास मिटाने के लिए कुछ खाने लगा, जिसको लेकर फल के दुकानदारों ने उससे बहस करते हुए लाठी-डंडा लेकर उस पर टूट पड़े, जिससे उसके हाथ और सर में गम्भीर चोट आ गई और सारे लोग वहां तमाशा देखते रहे।
जबकि सारे दुकानदारों द्वारा मुख्य गेट से लेकर सीएमओ गेट तक रोड पर अवैध रूप से दुकान लगाकर अतिक्रमण किया गया है, लेकिन उसके बावजूद भी केवल बाइक खड़ी करने को लेकर एक युवक को फल विक्रेताओं द्वारा बुरी तरह से मार पीट कर घायल किया गया। यहां दुकानदारों की गुंडई आए दिन चलती रहती है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago