उभयलिंगी व्यक्तियों के पहचान हेतु भारत सरकार ने तैयार किया पोर्टल

विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु पंजीकरण आवश्यक-जिला समाज कल्याण अधिकारी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी कृष्ण कान्त राय ने बताया है कि उभयलिंगी व्यक्तियों के लिये पहचान प्रमाण-पत्र बनाये जाने हेतु भारत सरकार द्वारा पोर्टल https://transgender.dosje.gov.in/ तैयार किया गया है, जिस पर पहचान-पत्र निर्गत किये जाने हेतु ऑन-लाइन आवेदन पत्र भरे जाने की व्यवस्था की गयी है।
भारत सरकार के SMILE (Support for Marginalised Individuals for Livelihood and Enterprise) योजना के अन्तर्गत उभयलिंगी व्यक्तियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु उक्त पंजीकरण आवश्यक है। उभयलिंगी व्यक्तियों हेतु जनपद में ट्रांसजेण्डर सुरक्षा सेल की स्थापना भी की गई है। समस्त कार्यालयों में उभयलिंगी व्यक्तियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु शिकायत अधिकारी नामित कराये जाने की कार्यवाही भी की जा रही है।
किन्नर समुदाय के 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के ऐसे असहाय, गरीब, अशक्त, बेसहारा व अन्य सामाजिक कारणों से पीड़ित एवं जिनके परिजन भरण-पोषण करने में असमर्थ है तथा ऐसे वरिष्ठ ट्रांसजेण्डर जो वृद्धाश्रम में रहने के स्वयं इच्छुक है, वें समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में प्रवेशित / आवासित हो सकते हैं। भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ हेतु किन्नर समुदाय के व्यक्तियों को पहचान-पत्र बनवाना अति आवश्यक है। पहचान-पत्र बनवाये जाने हेतु भारत सरकार के पोर्टल https://transgender.dosje .gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है अधिक जानकारी के लिये कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, विकास भवन, देवरिया से सम्पर्क किया जा सकता है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

64 ठिकानों पर पुलिस का एक साथ धावा, 17 क्विंटल लहन और 770 लीटर कच्ची शराब नष्ट

तीन आरोपित गिरफ्तार, 50 लीटर शराब, 24 शीशी बंटी -बबली और नाव बरामद, शराब माफिया…

8 hours ago

यूपीआई में 2000 की जगह 10000 एवं मासिक एक लाख के बजाय पांच लाख की राशि निर्धारित करें – उपेंद्र नाथ

मांगों को लेकर अक्टूबर के पहले सप्ताह मे समस्त सांसदों को सौपा जायेगा ज्ञापन देवरिया(राष्ट्र…

9 hours ago

₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में दवा की कीमत और अस्पतालों की पारदर्शिता पर…

9 hours ago

पोषण योजनाओं में लापरवाही पर डीएम सख्त, सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण…

10 hours ago

जिलाधिकारी की पहल से मीना देवी को मिलेगा आयुष्मान कार्ड और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के जनता दर्शन में गुरुवार को देवरिया खास निवासी मीना…

10 hours ago