Friday, March 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअन्तर्राष्ट्रीय वन दिवस धूमधाम से मनाया गया

अन्तर्राष्ट्रीय वन दिवस धूमधाम से मनाया गया

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बेलहर ब्लाक के जंगल बेलहर वन विभाग के रेंज कार्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय वन दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय वन अधिकारी टीएन त्रिपाठी व जंगल बेलहर के जुनियर हाईस्कूल के प्राध्यापक उपस्थित रहे।
क्षेत्रीय वन अधिकारी टीएन त्रिपाठी ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। वर्ष 2012 में संयुक्त राष्ट्र ने वनों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उत्सव मनाने के लिए 21 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय वन दिवस (आईडीएफ) घोषित किया।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष की थीम वन और भोजन है। जो वनों और वैश्विक खाद्य सुरक्षा के बीच गहरे संबंध पर जोर देती है। भारत में वन संस्कृति अर्थव्यवस्था और जैव विविधता से गहराई से जुड़े हुए हैं। और उनकी सुरक्षा केवल एक पर्यावरणीय आवश्यकता नहीं बल्कि एक मौलिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी टी एन त्रिपाठी, उपक्षेत्रीय वन अधिकारी मनीष कुमार, ओमकार नाथ वरुण, प्राध्यापक रामाज्ञा, वन दरोगा रामस्वरूप, संतोष चौधरी, राजीव कुमार, बसंत, राजेश कुमार भट्ट सहित संबंधित आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments