Wednesday, March 11, 2026
HomeUncategorizedअंतर्जनपदीय फुटबॉल टूर्नामेंट

अंतर्जनपदीय फुटबॉल टूर्नामेंट

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

संत यतीनाथ मिनी स्टेडियम सुखपुरा में बिलारी अंतर्जनपदीय फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन रविवार को उसीया(मऊ) व बिलारी के बीच मैच खेला गया।कांटे के इस मैच में ऊसियां ने बिलारी को 3- 1से पराजित किया।मैच के पहले हाफ में दोनों टीमें बराबर रही हालांकि दोनों टीमों ने गोल करने के कई मौके गंवाए।खेल के दूसरे हाफ के 20 वें मिनट में उसीया के भोलू ने एक मैदानी गोल दागकर अपने टीम को बढ़त दिलाया, जो खेल के समाप्ति तक का कायम रहा। इस तरह उसीया की टीम 3-1से विजयी हुई,वैसे दोनों टीमों ने उम्दा खेल का प्रदर्शन किया। बेरुआरबारी ब्लॉक प्रमुख भोला सिंह खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।मैच के रेफरी वीरेंद्र सिंह अकेला,राजू राय और अजीत सिंह रहे,जबकि कमेंट्री राणा सिंह,अमित कुमार, ने किया।आयोजक संगम यादव , अंगद यादव , सत्येंद्र यादव,पंचानंद यादव, अखिलेश यादव, दीपू,अंजय सिंह, सैफ खान ,आकाश, मॉडल, प्रभात आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments