सघन इन्द्रधनुष 5.0 तीन चरण में आयोजित किया जायेंगा

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद में सघन इन्द्रधनुष 5.0 तीन चरण में आयोजित किया जायेंगा, जो क्रमशः प्रथम चरण 07 से 12 अगस्त 2023 तक, द्वितीय चरण 11 से 16 सितम्बर 2023 तक एवं तृतीय चरण 09 से 14 अक्टूबर 2023 तक संचालित रहेंगा। जिसका शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी डा. राजेश कुमार प्रजापति ने वीरांगना रानी तलाशकुॅवरि जिला महिला चिकित्सालय में, नवजात शिशुओ को पल्स पोलियो की दवा पिलाकर किया। उन्होने लोगों से अपील किया कि अपने बच्चों को बीमारियों से बचायें, सब काम छोड़ पहले टीका लगवायें।
उन्होने कहा कि बच्चों को पूरे टीके लगवाये, इस टीकाकरण में गर्भवती माताओं एवं जन्म से 05 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया जायेंगा। उन्होने बताया कि टीकाकरण करवाने से विभिन्न जानलेवा बीमारियों टीबी, हेपोटाइटिस-बी, पोलियों, गलघोटू, कालीखॉसी, टेटनस, निमोनिया, गम्भीर दस्त, खसरा, रूबेला एवं दीमागी बुखार से बचा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए अपने निकटतम स्वास्थ्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते है।इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.पी. मिश्रा, सीएमएस महिला चिकित्सालय, डा. विनोद कुमार, यूनिसेफ की नीलम यादव सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

2 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

2 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

2 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

2 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

3 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

3 hours ago