भगवान शिव को जल चढ़ाने से मिलती है अकाल मृत्यु से मुक्ति – आचार्य

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) नगर के नदावर घाट रोड पर आयोजित शिवमहापुराण की कथा सुनाते हुए आचार्य अजय शुक्ल ने कहा कि नित्य भगवान शिव को जलाभिषेक करने से मनुष्य की कभी भी अकाल मृत्यु नही होती है,इससे सुख समृद्धि, धन दौलत का आशीर्वाद प्राप्त होता है।बाबा भोलेनाथ मात्र भक्त के निश्छल प्रेम से ही प्रसन्न हो जाते हैं।सोमवार को जलाभिषेक करने से व्यक्ति सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति पा जाता है। सावन का पवित्र मास इनको सबसे अधिक प्रिय होता है, इसमें भी सोमवार का दिन ,इस दिन को जो भक्त व्रत रख कर जल अर्पित करता है तो वह जीवन के भवसागर से पार हो जाता है।आचार्य ने कथा को आगे बढ़ाते हुए कहा कि शिवमहापुराण में सात संहिताएं होती है, जिसका सातो दिन अध्ययन करना चाहिए।वेदव्यास जी द्वारा रचित यह पुराण भगवान महादेव के विभिन्न रूपों का वर्णन करने वाला है। यह ग्रन्थ शिव जी के रहस्यों को उजागर करने वाला है। मात्र ओम नमः शिवाय के जाप से ही मुक्ति मिलती है।कथा के दौरान कमलावती देवी,आशुतोष मणि त्रिपाठी, सत्यम पांडेय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

कड़ी सुरक्षा के बीच निकला सातवीं का गोल, जय महावीर के जयघोष से गूंजा सिकंदरपुर

बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) महावीरी झंडोत्सव के तहत शुक्रवार की रात सिकंदरपुर नगर में…

49 minutes ago

कटहल नाला, मेडिकल बाईपास और बाढ़ शरणालय का डीएम ने किया औचक निरीक्

लापरवाही पर फटकार, विकास कार्यों में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश बलिया(राष्ट्र…

59 minutes ago

सावन से पहले डीएम-एसपी ने बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

व्यवस्थाओं का लिया जायजा देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर…

1 hour ago

मंदिरों की सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए ‘सनातन बोर्ड’ गठन की मांग

, समाजसेवियों ने उठाई आवाज जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवी सनी कपाही, टीम "मे आई…

22 hours ago

बीबीएयू में 14 जुलाई से शुरू होगी स्नातक प्रवेश प्रक्रिया, 27 पाठ्यक्रमों की 1528 सीटों पर होगा प्रवेश

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

1 day ago

डीएम ने उर्वरक वितरण व्यवस्था की समीक्षा की, तीन दिन में समितियों तक खाद पहुंचाने के निर्देश

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार…

1 day ago