एयरपोर्ट से लेकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे तक के गावों में किसानों की बैठकों का सिलसिला तेज

विकास के नाम पर जमीन जमीर से समझौता नहीं करेंगे-किसान

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
जमीन जाने के डर से आजमगढ़ एयरपोर्ट से लेकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे के गावों में बैठकों का सिलसिला तेज हुआ। किसान एकता समिति ने आजमगढ़ एयरपोर्ट के करीब सांती गांव में और पूर्वांचल किसान यूनियन ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के बगल के भेलारा, बरामदपुर, कलवारी बांध गावों में बैठकें की।
सांती गांव में हुई बैठक में ग्राम वासियों ने कहा की एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए उनके और आस पास के गावों की जमीनों को चिन्हित किया जा रहा है, किसान एकता समिति के नेताओं ने कहा की अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की मांग कभी नहीं की गई थी पर सरकार विस्तारीकरण के नाम पर किसानों को उजाड़ने की जिद पाल ली है। इस पूरे इलाके के गांव जमीन जमीर बचाने की लड़ाई अंतिम दम तक लड़ेंगे। बैठक में राम संभार प्रजापति, महेंद्र यादव, किसान नेता राजीव यादव, विनोद यादव, योगेंद्र यादव, राम विलास, नंदलाल यादव, प्रकाश रंजन राय, महादेव यादव, लालमन यादव, बलराम यादव आदि मौजूद रहे.

पूर्वांचल किसान यूनियन के महासचिव वीरेंद्र यादव ने आजमगढ़ सुलतानपुर जिले के बॉर्डर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के बगल के भेलारा, बरामदपुर, कलवारी बांध गाँव में किसानों मजदूरों के साथ बैठक की. गाँव की जमीनों को पूंजीपतियों को देने का विरोध किया गया और आन्दोलन की रणनीति बनाई गई. बैठक में श्याम नरायन यादव, सजीवन भारती, खुलदीप मौर्या, रामदेव पाल, बृजेश मिश्रा, शकुन्तला सरोजा, अशरफी, सरिता, गीता, अनारा, रामसेवक, कैलाशी देवी आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

महराजगंज में सात माह से मानदेय बंद, रोजगार सेवकों में रोष

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज जिले के ग्राम रोजगार सेवक पिछले सात माह से मानदेय…

44 minutes ago

कपास जैसा प्रेम: त्याग, निष्ठा और साथ निभाने का आदर्श

✍️ नवनीत मिश्र “प्रीत करो तो ऐसी करो जैसी करे कपास।जीते जी तन ढके, मरे…

2 hours ago

बलिया में होली से पहले वेतन-पेंशन जारी, कर्मचारियों में खुशी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों के महापर्व से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों और…

2 hours ago

मध्य पूर्व तनाव से बलिया के परिवार चिंतित, उड़ानें प्रभावित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य पूर्व में बढ़ते युद्ध और अस्थिर हालात के बीच खाड़ी…

2 hours ago

रंगों में रची समरसता की संस्कृति: होली का व्यापक संदेश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फाल्गुन की बयार के साथ जब रंगों की छटा बिखरती है,…

2 hours ago

महराजगंज के घुघली के लाल डॉ. अनोज यादव को पीएचडी, क्षेत्र में जश्न

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत घुघली के वार्ड नं. 8 श्याम नगर निवासी छोटेलाल…

2 hours ago