Wednesday, February 4, 2026
Homeझारखंडझारखंड आंदोलनकारियों का अपमान बर्दाश्त नहीं, उपायुक्तों पर कार्रवाई की मांग –...

झारखंड आंदोलनकारियों का अपमान बर्दाश्त नहीं, उपायुक्तों पर कार्रवाई की मांग – पुष्कर महतो

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने झारखंड सरकार से कई जिलों के उपायुक्तों पर विभागीय कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान से जुड़ा कोई भी अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


पुष्कर महतो ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि गुमला, बोकारो, रामगढ़, लातेहार, चतरा, गोड्डा, पूर्वी सिंहभूम, जामताड़ा, पलामू और खूंटी जिले के उपायुक्तों ने गृह विभाग के आदेश का पालन नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि गृह विभाग के पत्र संख्या 14/विविध-19/2024-3108, दिनांक 30 जुलाई 2025 के निर्देशों के बावजूद झारखंड अलग राज्य के लिए संघर्ष, त्याग और बलिदान देने वाले आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र एवं सम्मान पत्र वितरित नहीं किए गए।


आदेश की अवहेलना का आरोप


महतो ने कहा कि जिन जिलों में प्रमाण पत्र वितरण हुआ भी है, वहां प्रक्रिया खंडित, अपुष्ट और अत्यंत सीमित रही। कई स्थानों पर अधिसूचना संख्या तक का उल्लेख नहीं किया गया, जो गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने इसे सरकार विरोधी षड्यंत्र बताते हुए कहा कि यह संघीय व्यवस्था के मूल्यों और मर्यादाओं का भी उल्लंघन है।


विभागीय कार्रवाई की मांग


पुष्कर महतो ने सरकार से मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित सभी उपायुक्तों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में गृह विभाग के आदेशों की अवहेलना और सरकार विरोधी कृत्य दोहराए न जाएं।

ये भी पढ़ें – अमेरिका की बड़ी एयरस्ट्राइक, ISIS के 70 से ज्यादा ठिकाने तबाह, 3 अमेरिकी नागरिकों की मौत के बाद एक्शन


3 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री आभार यात्रा


उन्होंने घोषणा की कि 3 जनवरी 2026 को मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती के अवसर पर हजारों की संख्या में झारखंड आंदोलनकारी मुख्यमंत्री आभार यात्रा में शामिल होंगे। इस दौरान उपायुक्तों की कथित कृतियों का सार्वजनिक रूप से उद्वेदन भी किया जाएगा।
महतो ने दो टूक कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – 20 दिसंबर: देश के लिए समर्पित जीवनों की स्मृति

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments