Thursday, March 5, 2026
HomeNewsbeatराष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों को निर्देश

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों को निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बैठक आयोजित की गई। इसमें जनपद के विभिन्न थानों और तहसीलों में तैनात पराविधिक स्वयंसेवकों को लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए।
बैठक में प्राधिकरण के सचिव/न्यायिक अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए आम जनता में इसकी जानकारी पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने सभी पराविधिक स्वयंसेवकों को अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों के बीच पैंपलेट वितरित करने, स्टीकर चस्पा करने और सुलह योग्य वादों को चिन्हित कर वादकारियों को न्यायालय में उपस्थित होने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सहमति से विभिन्न प्रकार के वादों का निस्तारण किया जाता है, जिससे वादकारियों को त्वरित और सरल न्याय मिल सके। इसलिए अधिक से अधिक मामलों को लोक अदालत में लाने के लिए जनजागरूकता जरूरी है।
बैठक के बाद कार्यालय लिपिक राम भवन चौधरी ने सभी पराविधिक स्वयंसेवकों को प्रचार-प्रसार के लिए पैंपलेट और स्टीकर उपलब्ध कराए। बैठक में पराविधिक स्वयंसेवक अरविंद राय, सुरेश चंद्र, जितेंद्र यादव, अनिल राय, प्रियंका, संध्या सोनी, लल्लन, सोनी वर्मा, शैलेन्द्र, त्रिलोकी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments