शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु टीम गठित करने का निर्देश

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में आये दिन आई0जी0आर0एस0, थाना दिवस, तहसील दिवस में लगातार मिल रही शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी रमेश रंजन ने टीम गठित करने का निर्देश दिया हैl क्योकि रोस्टर अनुसार सम्बंधित थानों में अपरान्ह 2.00 बजे से 4.00 बजे तक सम्बंधित तहसील के उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहकर शिकायतों का निस्तारण करेंगे। इस हेतु तहसीलवार नामित नोडल अधिकारी द्वारा उपस्थित हो कर कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगें, ताकि आगामी 10 दिवसों में लंबित शिकायतों का निस्तारण हो सके।
जिलाधिकारी ने उक्त निर्देश के क्रम में तहसीलवार नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 देवी दयाल वर्मा को नियुक्त किया गया है जो 18 जनवरी से 1 फरवरी तक तहसील पड़रौना, खडडा, एवं कप्तानगंज अंतर्गत आने वाले थानों में शिकायतों के निस्तारण में लगे अधिकारियों के कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगे।
इसी प्रकार पर्यवेक्षण हेतु नामित

नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी न्यायिक उपमा पाडेय द्वारा भी 18 जनवरी से 1 फ़रवरी तंक तहसील हाटा, कसया, व तमकुहीराज अंतर्गत आने वाले थानों में लंबित मामलों के निस्तारण में लगे अधिकारियों के कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगीं।
जिलाधिकारी ने उक्त रोस्टर अनुसार शिकायतों के निस्तारण हेतु नामित अधिकारियों/नोडल अधिकारियों को दिए गए निर्देशो का, पालन कड़ाई से सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिए हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

6 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

6 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

6 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

6 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

6 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

7 hours ago