परीक्षा को शुचितापूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के दिए निर्देश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में 22 दिसंबर को आयोजित होने वाली यूपीपीसीएस प्रारंभिक परीक्षा को शुचितापूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के संबंध में बैठक संपन्न हुई।
बैठक में लोक सेवा आयोग से आए समन्वयी पर्यवेक्षक एसके मिश्रा ने यूपीपीसीएस प्रारंभिक परीक्षा को शुचितापूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए लोक सेवा आयोग से जारी गाइडलाइन तथा दिशा निर्देशों की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट , केंद्र व्यवस्थापक एवं नोडल अधिकारियों के कर्तव्य/कार्यों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनपद में 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। यह परीक्षा 02 पालियों- प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराहन 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को प्रातः 8:00 बजे से 08:45 बजे तक परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जाएगा। प्रातः 08:45 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं रहेंगी। परीक्षा में कुल 7296 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
जिलाधिकारी ने नियुक्त सभी अधिकारियों को लोक सेवा आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन की विधिवत जानकारी देते हुए कहा कि आयोग की गाइडलाइन को विधिवत पढ़ लिया जाय तथा गाइडलाइन एवं मानक के अनुसार व्यवस्थाएं/दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा सुचितापूर्ण संपन्न कराई जाय। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट से कहा की परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर आयोग के मानक के अनुसार सभी कार्यवाही सुनिश्चित कर लिया जाय। सीसीटीवी की सक्रियता को सुनिश्चित कर लिया जाय। स्टैटिक मजिस्ट्रेट पूर्ण सतर्कता के साथ ड्यूटी करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। सीटिंग प्लान बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाय। इसके साथ ही यह भी ध्यान दिया जाय कि कोई भी परीक्षार्थी प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा कक्ष में लेकर न जाने पाए। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा, पेयजल तथा पर्याप्त प्रकाश आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लिया जाय। उन्होंने एआरएम रोडवेज से कहा कि परीक्षार्थियों के आने-जाने के लिए पर्याप्त बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाय।
बैठक में पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर, अपर जिलाधिकारी डीपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर, डीआईओएस देवेंद्र गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

कड़कती बिजली, तेज हवाएं और मूसलाधार बारिश… फिर भी जलभराव देखने सड़क पर उतरे देवरिया डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जब पूरा शहर तूफानी बारिश से बचने के लिए घरों में…

1 hour ago

जयपुर से आगे बढ़ा पर्यटन का दायरा, धार्मिक स्थलों और शांत पहाड़ों की ओर बढ़ रहे सैलानी

धार्मिक स्थलों से पहाड़ी सुकून तक बढ़ रहा सैलानियों का रुझान AI निर्मित लेखक :…

2 hours ago

लावरोव का बड़ा बयान: जर्मनी-जापान को UN सुरक्षा परिषद की स्थायी सीट पर रूस नहीं देगा समर्थन

न्यूयॉर्क (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। रूस और जर्मनी के बीच यूक्रेन युद्ध को लेकर तनाव…

3 hours ago

बंगाल में भाजपा की नई रणनीति पर जोर, नितिन नवीन सांसदों-विधायकों से करेंगे सीधा संवाद

पश्चिम बंगाल में भाजपा संगठन को धार देंगे नितिन नवीन, दो दिवसीय दौरे में मैराथन…

3 hours ago

मधुबनी के 20 साल के युवा ने खोजा गंदे पानी का समाधान, अब उद्योगों के लिए सस्ती तकनीक पर काम

AI निर्मित झुग्गी बस्ती की समस्या से निकला बड़ा समाधान! 20 वर्षीय पीयूष ने बनाया…

3 hours ago