विकास कार्यो का वार्षिक लक्ष्य फरवरी माह में पूरा करने के दिये निर्देश

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)
विकास कार्यों का सम्पूर्ण वार्षिक लक्ष्य फरवरी माह में पूरा करने के लिए मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है।
सभागार में आयोजित मंडलीय विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में तेजी लाएं, लाभार्थीपरक योजनाओं में शतप्रतिशत पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करें तथा बैठक एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की अनुपालन आख्या समय से उपलब्ध करायें। उन्होंने निर्देश दिया है कि 1 फरवरी से स्कूलों में संचालित होने वाले कृमिनाशक अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करें।
उन्होंने पंचायती राज के कार्यों पर असंतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सचिवों की ट्रेनिंग कराएं, सबसे खराब कार्य करने वाले सचिवों को चिन्हित करें तथा उनके विरुद्ध कार्यवाही करें। बैठक में उन्होंने कहा कि धन उपलब्ध होने के बावजूद कायाकल्प का कार्य पूर्ण नहीं हो पा रहा है, गौशालाओं के केयर टेकर का मानदेय का भुगतान नहीं हो रहा है तथा स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत शौचालयों का निर्माण भी पूर्ण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि तीनों जनपदों के डीपीआरओ सुनिश्चित करें की 15वां वित्त आयोग, पांचवा वित्त राज्य आयोग की धनराशि शतप्रतिशत व्यय हो। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक व्यक्तिगत शौचालय में दो गड्ढे अवश्य बनाये जाएं।
जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि वह अपने जनपद की प्रगति रिपोर्ट से शासन को अवगत कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि 2024 मार्च तक सभी निर्माण कार्य पूर्ण कराएं, जहां-जहां सड़क काटी गई है, उसकी मरम्मत कराएं तथा ग्राम सत्यापन रिपोर्ट प्रस्तुत करें। अधीक्षण अभियंता तथा सभी अधिशासी अभियंता नियमित रूप से निर्माण स्थलों का निरीक्षण करें तथा निरीक्षण का रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी अपने स्तर से टीम गठित करके योजनाओं की जांच भी कराएं।
कायाकल्प योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोकसभा निर्वाचन के लिए निर्धारित मतदेय स्थल पर सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराएं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग शौचालय, विद्युतीकरण, फर्श का टायलीकरण तथा फर्नीचर का कार्य समय से पूरा कराएं। उन्होंने अलंकार परियोजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि प्राप्त धनराशि से समय से राजकीय इंटर कॉलेज का कायाकल्प करना सुनिश्चित करें। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कृमिनाशक अभियान के दौरान प्राइवेट विद्यालयों में बच्चों को टीम के सामने एल्बेंडाजोल की दवा खिलाए तथा समय से रिपोर्टिंग भी सुनिश्चित करें। उन्होंने नगरीय क्षेत्र के विद्यालयों में इसका कवरेज बढ़ाने का निर्देश दिया है।निराश्रित गोवंशीय पशुओं के संरक्षण की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक गौशाला का लोकल ऑडिट कराना सुनिश्चित करें, समय से अभिलेखीकरण कराएं तथा सभी गौशालाओं में सीसीटीवी कैमरा लगवाना सुनिश्चित करें। चारागाह की खाली भूमि पर हरा चारा लगवाने का भी उन्होंने निर्देश दिया है। अंडा उत्पादन का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए उन्होंने मुर्गी फार्म की स्थापना बढ़ाने का निर्देश दिया है। उन्होने तीनों लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित किया है कि एनआरएलएम के अन्तर्गत समूहों का बैंक लिंकेंज समय से कराना सुनिश्चित करे।
जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री के जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए तीनों जिलों के जिलाधिकारी शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर संबंधित अधिकारियों से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राप्त करें। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया है कि निस्तारित आख्या का सत्यापन मंडलायुक्त स्तर से कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लक्ष्य समय से पूरा करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि श्रम विभाग एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से संचालित विवाह योजनाओं में अलग-अलग लाभार्थी चिन्हित किए जाएं। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर सत्यापन की प्रक्रिया अपनाई जाए।समीक्षा में उन्होंने पाया कि विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्र में संतोषजनक है परंतु नगरीय क्षेत्र में अभी भी सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने कृषि विभाग को निर्देशित किया कि कृषि रक्षा रसायन के अनुदान का पैसा 31 जनवरी तक लाभार्थी के खाते में भिजवाए। दुग्ध विकास विभाग द्वारा भुगतान में विलंब पाए जाने पर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया तथा निर्देशित किया कि एक सप्ताह से अधिक समय ना लगे। उन्होंने ओडीओपी, टूल किट योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, तथा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की समीक्षा करते हुए शतप्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया है।
जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने निर्देशित किया कि जिला अस्पताल में गिरी सीलिंग की घटना को गंभीरता से लेते हुए वार्ड को तत्काल अन्यत्र शिफ्ट करें। जिलाधिकारी सिद्धार्थ नगर पवन अग्रवाल ने कहा कि पंचायती राज विभाग द्वारा समय से धनराशि का व्यय सुनिश्चित कराएं। जिलाधिकारी संत कबीर नगर महेन्द्र सिंह तंवर ने बताया कि पर्यटन विभाग की परियोजनाओं के लिए धनराशि प्राप्त हो गई है, शीघ्र ही कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
बैठक का संचालन संयुक्त विकास आयुक्त पद्मकांत शुक्ला ने किया। इसमें सीडीओ जयदेव सीएस, जयेंद्र कुमार, संत कुमार, अपर आयुक्त प्रशासन राजीव पांडेय, अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. नीरज पांडेय, संयुक्त निदेशक कृषि अविनाश चंद्र तिवारी, उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या अमजद अली अंसारी, वन संरक्षक डॉ. मनोज कुमार शुक्ला, तथा विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

आभासी माध्यमों की भाषा से मौखिक परंपराओं को चुनौती: प्रो. जीएन देवी

राष्ट्रीय संगोष्ठी में मौखिक परंपराओं पर मंथन, एआई की भाषा को बताया चुनौती गोरखपुर (राष्ट्र…

11 minutes ago

सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी: प्रभाकर दुबे

सहजनवां/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे वार्ड/गांव सम्पर्क अभियान के…

23 minutes ago

ग्राम रोजगार सेवकों की समस्याओं के समाधान का भरोसा, शंकर वाटिका में भव्य स्वागत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ जनपदीय इकाई महराजगंज के तत्वावधान…

50 minutes ago

फार्मर आईडी अब अनिवार्य: योजनाओं का लाभ लेने के लिए 15 अप्रैल तक कराएं रजिस्ट्रेशन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के किसानों के लिए अब फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

2 hours ago

संत कबीर नगर में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 11.69 लाख से अधिक वोटर दर्ज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। Election Commission of India के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01…

2 hours ago

देश के प्रमुख शहरों में खुलेगा लीगल एड सेंटर, ज्यूडिशियल काउंसिल की बड़ी पहल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में आम नागरिकों को न्याय तक आसान पहुंच उपलब्ध…

2 hours ago