जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न ले जाने व साफ-सफाई के सम्बन्ध में दिए निर्देश: जनपद न्यायाधीश

जनपद न्यायाधीश ने डीएम-एसपी के साथ किया जिला कारागार का निरीक्षण

अधिकारीगण ने बैरकों का निरीक्षण तथा जेल परिसर, कार्यालय, हास्पिटल व मेस आदि में साफ-सफाई का लिया जायजा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा ने जिला मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के साथ जिला कारागार संत कबीर नगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट श्वेता श्रीवास्तव उपस्थित रहीं।
अधिकारीगण द्वारा निरीक्षण के दौरान जेल के हास्पिटल, बैरक, मेस, जेल परिसर आदि की सघन निरीक्षण किया गया।
जनपद न्यायाधीश, डीएम व एसपी द्वारा कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं-सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। उन्होंने उपस्थित सभी कारागारकर्मियों को निर्देशित किया कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाये, समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन सही तरीके से करें। जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में कारागारकर्मियों को भी निर्देशित किया गया।
पाकशाला के निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश द्वारा अधिक क्षमता वाली रोटी मेकर मशीन लगवाने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कारागार अधीक्षक राजेश कुमार राय, डिप्टी जेलर राजकुमार गौतम, उप कारापाल नयन कमल, गीता रानी, हरिकेश गौड़, फार्मासिस्ट घनश्याम श्रीवास्तव, वरिष्ठ सहायक कृष्ण कुमार पाण्डेय, जेल वार्डन सिद्धार्थ सिंह सहित संबंधित आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कुशीनगर में विद्युत व्यवस्था सुधार पर जोर, अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, सुचारु एवं…

3 hours ago

तहसील परिसर की दुकानों की नीलामी 20 अप्रैल को, बोली में भाग लेने का अवसर

घोसी (राष्ट्र की परम्परा)l तहसील परिसर घोसी में स्थित दो दुकानों को किराये पर देने…

3 hours ago

विकास भवन में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन सम्पन्न, 15 महिलाओं को किया गया सम्मानित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नारी शक्ति वंदन सम्मेलन—पंचायत से पार्लियामेंट तक, निर्माण में नारी नवभारत…

3 hours ago

आईजीआरएस व राजस्व वसूली पर सख्ती, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

3 hours ago

महिला आरक्षण कानून: सशक्तिकरण या पर्दे के पीछे की राजनीति?

नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023: क्या बढ़ेगा वास्तविक नेतृत्व या सिर्फ़ संख्या? प्रॉक्सी राजनीति पर…

3 hours ago

स्वास्थ्य इकाइयों में सुझाव पेटिका लगाने के निर्देश, सीएमओ ने योजनाओं की समीक्षा की

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार…

3 hours ago