पंडित मंगल उपाध्याय पब्लिक स्कूल में समपन्न हुआ वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l क्षेत्र के पंडित मंगल उपाध्याय पब्लिक स्कूल जौरा बाजार में वार्षिकोत्सव एवं भारत स्काउट गाइड समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि कोआपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन सुभाष प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि अगले वर्ष यह कार्यक्रम पंडित मंगल उपाध्याय इंटर कालेज पर संपन्न होगा।इंटर कालेज जौरा बाजार का नाम बदलकर पंडित मंगल उपाध्याय इंटर कालेज जौरा बाजार होगा। इसके लिए हमारा प्रयास अभी से शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही उस इंटर कालेज में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी पंडित मंगल उपाध्याय की एक आदम कद प्रतिमा भी स्थापित किया जाएगा।यह काम चाहे जैसे भी होगा,एक साल के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों में शिक्षा के साथ अनुशासन और संस्कार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। त्रिपाठी ने स्कूल के विकास के लिए ग्यारह हजार नगद आर्थिक सहायता भी दिया।इस अवसर पर विद्यालय के बालक बालिकाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।कार्यक्रम को महेंद्र उपाध्याय,सत्यम शुक्ल,अजय उपाध्याय, डाक्टर शैलेन्द्र मिश्रा , अशोक कुमार ,राजन शुक्ला, दिवाकर मणि त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया।इस अवसर पर विद्यालय की तरफ से हर कक्षा के तीन टापरो को नगद राशि के साथ प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।अंत में विद्यालय परिवार के तरफ से आलोक उपाध्याय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित संघ के जिला अध्यक्ष विजय प्रकाश पाण्डेय तथा संचालन मन्नंजय तिवारी ने किया।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ शैलेन्द्र मिश्र,प्रदीप दुबे,आलोक चौबे,ब्रजेश मिश्रा,विड़न,पारस नाथ सिंह,योगेन्द्र उपाध्याय, देवेन्द्र उपाध्याय, गुरुदत्त उपाध्याय, सूरेश राय,नन्दलाल विद्रोही, प्रधानाचार्य रामूजी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
बिना कार्य कराए सरकारी धन के भुगतान का आरोप, जांच में खुली गड़बड़ी; विभागीय कार्रवाई…
प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के आचार्य प्रो. अजय…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के तहत दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महिला…
घर के बाहर निकलते समय बिगड़ा संतुलन- सड़क पर गिरने के बाद ट्रैक्टर से हुए…
लीलकर गांव में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस महिला को सुरक्षित उतारने में जुटी सिकंदरपुर…