राजनीतिक दलों की उपस्थिति में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम ने किया निरीक्षण

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में निर्वाचन कार्यालय वेयरहाउस में रखे ईवीएम तथा वीवीपीएटी मशीन का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस के चारों तरफ लगाए गए सीसीटीवी कैमरो की संख्या एवं उनकी स्थिति, कंट्रोल रूम, कक्षवार विद्युत आपूर्ति, खिड़कियों एवं रोशनदानों को सुरक्षित रखने के उपायो सहित अन्य बिंदुओं का गहन निरीक्षण किया।
डीएम ने वेयरहाउस के बाहर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से वाह्य सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। डीएम ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा के दृष्टिगत माननीय भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा गार्ड्स की शिफ्ट वार तैनाती सहित वेयरहाउस की अन्य सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मंजूर अहमद अंसारी, बीजेपी से गंगा शरण, बीएसपी से विकास प्रसाद व संतोष कुमार, सपा से छेदी लाल, कांग्रेस से समीर पांडेय, अपना दल से रविंद्र पटेल, माकपा से जय प्रकाश यादव, सतीश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ऋषि पंचमी का पर्व15 सितम्बर को आचार्य अजय शुक्ल ने बताया व्रत का महत्व

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाए जाने वाले…

1 minute ago

बेटी की शादी से पहले चूल्हे की चिंगारी ने जला दिए अरमान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे गरीब परिवार के अरमानों…

8 minutes ago

कौन्तेय जायसवाल की स्मृति में ऑनलाइन श्रद्धांजलि सभा, सामाजिक योगदान को किया गया याद

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत तिब्बत समन्वय संघ के धर्म एवं संस्कृति पुनरुत्थान…

20 minutes ago

कलराज मिश्र की पत्नी के निधन से शोक की लहर, योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

सत्यवती मिश्रा के निधन से शोक की लहर, दलीय सीमाएं भूल श्रद्धांजलि देने पहुंचे नेता…

48 minutes ago

दर्शक हिंदी वाला, कमाई हिंदी से… फिर इंटरव्यू अंग्रेजी में क्यों?

दर्शक, कमाई और पहचान हिंदी की, सितारों की जुबान अंग्रेजी...! हिन्दी दिवस विशेष व्यंग्य अपनी…

4 hours ago

हिंदी की नई उड़ान: संविधान की राजभाषा से कृत्रिम बुद्धिमत्ता के डिजिटल युग तक

हिंदी दिवस 2026: अनुच्छेद 343 से राजभाषा कानून तक हिंदी का संवैधानिक सफर, एडवोकेट किशन…

4 hours ago