देवरहा बाबा आश्रम संपर्कमार्ग के चौड़ीकरण का दिया निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने आज मईल-भागलपुर मार्ग से महर्षि देवरहा बाबा आश्रम की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि महर्षि देवराहा बाबा आश्रम देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है। श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। डीएम ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मनोज कुमार पांडेय को निर्देश दिया कि वे लगभग 1500 मीटर लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण एवं उच्चीकरण के संबंध में प्रस्ताव तैयार करें। साथ ही एसडीएम अंगद यादव से कहा कि वे ग्राम प्रधान के साथ मिलकर गांव के लोगों को चौड़ीकरण कार्य में सहयोग करने के लिए प्रेरित करें।

डीएम ने देवरहा बाबा आश्रम का किया दर्शन, जनपदवासियों के लिए की मंगलकामना

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बुधवार को अपराह्न मिल से देवराहा बाबा आश्रम का दर्शन किया। उन्होंने पीठाधीश्वर श्यामसुंदर दास जी से आश्रम के विषय में जानकारी प्राप्त की। डीएम ने देवरहा बाबा आश्रम के विकास के लिए उन्हें हरसंभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया।
इस दौरान एसडीएम बरहज अंगद यादव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अरविंद कुमार वैश्य, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मनोज कुमार पांडे सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

23 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

23 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

23 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago