जन समस्याओं का गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवसों में जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह द्वारा थाना रानीपुर व हुज़ूरपुर पहुंचकर कर मौजूद फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिये।
थाना समाधान दिवस में जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए डीएम ने निर्देश दिया कि बेनामी ज़मीन, चकमार्ग की पटाई, पैमाईश कराने, आबादी की ज़मीन में निर्माण सम्बन्धी विवाद, रास्ते तथा भूमि से सम्बन्धित अन्य प्रकार के विवादों से सम्बन्धित प्रार्थना-पत्रों में राजस्व व पुलिस की टीम मौके पर जाकर तत्काल कार्यवाही करें। डीएम ने अपने अंश से अधिक भूमि का बैनामा करने सम्बन्धी शिकायत पर सुनवाई करते हुए अपने अंश से अधिक भूमि का बैनामा किये जाने के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्यवाही करने तथा पीड़िता पक्ष को पैसा वापस दिलाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने तहसीलदार व लेखपालों को निर्देश दिया कि गांवों में जाकर अंश निर्धारण से सम्बन्धित प्रकरणों का निस्तारण करायें।
डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त होने वाली शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए लोगों के बीच मौके पर जाकर उनके तथ्यों को सुनकर न्यायोचित कार्यवाही करें इससे सम्बन्धित लोग पूरी तरह से संतुष्ट होंगे। डीएम ने निर्देश दिया कि रास्ते के विवाद में 133 सीआरपीसी में दर्ज कर त्वरित निस्तारण किया जाय। डीएम ने पुलिस व राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभिन्न न्यायालयों प्रचलित वादों से सम्बन्धित मामलों में किसी प्रकार का निर्माण न होने पाये, प्रत्येक दशा में यथास्थिति को बहाल रखा जाएं। डीएम ने सरकारी ज़मीन से सम्बन्धित एक प्रकरण में तहसीलदार की कोर्ट में लम्बित मुकदमें को प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई करते हुए निस्तारण करने के निर्देश दिये। थाना रानीपुर में निर्मित तालाब की सराहना करते हुए डीएम ने बेहतर संरक्षण के निर्देश देते हुए कहा कि भूमि की उपलब्धता के अनुसार अन्य थानों पर भी तालाब बनवाया जाय।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

12 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

23 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

23 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago