संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल ने बताया कि पर ड्राप मोर क्रॉप माइक्रोइरीगेशन योजना के अंतर्गत प्राप्त लक्ष्यों की पूर्ति हेतु जनपद में कार्यरत माइक्रोइरीगेशन फर्मों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला उद्यान अधिकारी ने सभी फर्मों को जनपद को प्राप्त 1795 हेक्टेयर के लक्ष्यों की पूर्ति हेतु कार्यों में तेजी लाने हेतु निर्देशित किया।
पर ड्राप मोर क्रॉप योजना में कृषक प्रक्षेत्र पर ड्रिप एवं स्प्रिंकलर पद्धतियों की स्थापना की जाती है। इस योजना में लघु सीमांत कृषकों को 90% अनुदान देय है जबकि बड़े किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान देय है। रेनगन एवं पोर्टेबल स्प्रिंकलर की स्थापना पर लघु सीमांत कृषकों को 75% तथा बड़े कृषकों को 65% अनुदान देय है।
बैठक में जैन इरिगेशन, मैकनाउ इंडस्ट्रीज, अन्नभूमि, हॉलैंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे। जिला उद्यान अधिकारी ने योजना के प्रचार प्रसार हेतु गांव स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देशित किया।
भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…
शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…
बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…
मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…