जिले को प्राप्त उर्वरक का संस्थावार आवंटन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता शिवजी यादव ने जनपद के सभी कृषकों को सूचित है कि जिलाधिकारी कुशीनगर के द्वारा अपर मुख्य सचिव कृषि उ०प्र० शासन से जनपद के लिये 3 फुल रैक डीएपी एवं 1 फुल रैक एनपीके (12:32:16) 30 नवम्बर 2022 तक उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया थाl जिसके क्रम में जनपद को गुरुवार को देवरिया रेलवे, रैक प्वाईट पर 1080 एमटी डीएपी एवं 346.500 एमटी एनपीकेए प्राप्त हुयी हैl जिसमें से अधोलिखित विवरण के अनुसार उपरोक्त प्राप्त उर्वरक का आंवटन संस्थावार करते हुए जनपद की 93 पैक्स हेतु (आरक्षित सहित) डीएपी-746.000 एमटी व एनपीकेएस 346.500 एमटी पीसीएस के कृषक सेवा केंद्रों हेतु डीएपी- 60.000 एमटी, एनपीके इफ़को के स्वयं के कर्मचारियों द्वारा संचालित केंद्रों एवं इफको बाजार एवं अन्य कृषक सेवा केंद्रों हेतु डीएपी- 275.000 एमटी व एनपीकेएस-0 किया गया हैl
जनपद में फास्फेटिक उर्वरक की कोई कमी नही है। किसानों भाईयों से अपील है कि उपरोक्त उर्वरक बिक्री पर अपना मोबाईल नम्बर व आधार कार्ड एवं जोतबही की छाया प्रति प्रस्तुत कर अपनी वर्तमान आवश्यकता को देखते हुये उर्वरक प्राप्त करे। किसी भी दशा में उर्वरक अधिक मात्रा में कदापि न ले।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ने बताया जिलाधिकारी महोदय द्वारा जनपद के समस्त उर्वरक बिक्री केन्द्र प्रभाारियों को भी सख्त चेतावनी दी गई है कि निर्धारित दर पर ही किसानों को उर्वरक की बिक्री की जाय। कही से भी ओवर रेटिंग की शिकायत प्राप्त होने पर दोषी के बिरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जायेगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बिहार के सबसे ऊंचे रावण का दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, 120 CCTV कैमरों से हुई निगरानी

पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…

1 hour ago

महाअष्टमी पर एक ही परिवार में दो हत्याएं, तंत्रसाधना का शक! आरोपी गिरफ्तार, कथित तांत्रिक की भूमिका की जांच

बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…

2 hours ago

नगाड़ों की गूंज, फूलों की बारिश और रामलला का राजतिलक! गोरखपुर में योगी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…

2 hours ago

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर…

3 hours ago

टोंस नदी में स्नान करने गया किशोर डूबा, तलाश जारी

पिता को खाना पहुंचाकर लौटते समय सेमरा घाट पर हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम…

3 hours ago