जिला संकट स्थिति समूह की बैठक संपन्न

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)। सहायक निदेशक कारखाना गोरखपुर एसके सिंह ने बताया कि अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा की अध्यक्षता में जिला संकट स्थिति समूह की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार कुशीनगर में आयोजित की गई। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी द्वारा भविष्य में संभावित औद्योगिक आपदा, दुर्घटना को जिला प्रशासन के सहयोग से प्रभावी ढंग से रोकने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।
इस क्रम में जनपद कुशीनगर में स्थापित खतरनाक व अति खतरनाक प्रकृति के कारखानों में उपयोग में लिए जा रहे सुरक्षा मानकों व उनकी दुर्घटना के सापेक्ष क्या-क्या तैयारी कारखाने द्वारा की जाती हैl इस पर चर्चा की गई।
सहायक निदेशक कारखाना एस के सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि कारखानों की संख्या में आए दिन बढ़ोतरी हो रही हैl जिससे रिस्क फैक्टर भी बढ़ता जा रहा है। अतः इसके सापेक्ष कि सी भी औद्योगिक आपदा हेतु तैयारी जरूरी हैl

उन्होंने बताया कि जनपद में मेडिकल कॉलेज निर्माणाधीन हैl अतः कारखानों की संख्या के दृष्टिगत एक बर्न वार्ड का प्रस्ताव संबंधित विभाग को भेज दिया जाएl जिससे भविष्य में कोई औद्योगिक आपदा आने पर तत्परता से निपटने में सक्षम हुआ जा सके।
बैठक में अपर जिलाधिकारी द्वारा सहमति प्रदान करते हुए पत्र के माध्यम से एक बर्न वार्ड खोलने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया कि चीनी मिल के लिए उपयोग में लाए जा रहे ट्रॉला से आए दिन दुर्घटना घटित होती है। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी द्वारा एआरटीओ व कारखाना अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि भविष्य में गन्ने की ढुलाई की जाए तब अंडर लोडिंग व ट्रॉली पर लाइट लगाकर ही किया जाए। ढुलाई में लगे ठेकेदारों से शपथ पत्र लिया जाए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कप्तानगंज रत्निका श्रीवास्तव, सीओ सदर कुंदन सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, प्रदूषण विभाग के प्रतिनिधि, सुरक्षा अधिकारी रघुनाथ सिंह, मानवेंद्र अनिल सिंह, शैलेंद्र विश्वकर्मा, जितेंद्र कुमार शर्मा आदि सम्मिलित हुए।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

21 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: जयप्रकाश नारायण से सायना नेहवाल तक, इन घटनाओं ने बनाई इतिहास में जगह

लेखक: अभिषेक कुमा इतिहास केवल बीते हुए समय की घटनाओं का संग्रह नहीं है, बल्कि…

2 minutes ago

बिहार के सबसे ऊंचे रावण का दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, 120 CCTV कैमरों से हुई निगरानी

पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…

2 hours ago

महाअष्टमी पर एक ही परिवार में दो हत्याएं, तंत्रसाधना का शक! आरोपी गिरफ्तार, कथित तांत्रिक की भूमिका की जांच

बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…

2 hours ago

नगाड़ों की गूंज, फूलों की बारिश और रामलला का राजतिलक! गोरखपुर में योगी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…

3 hours ago

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर…

4 hours ago