Categories: Tech

Instagram पर लॉन्च हुआ ‘Live Map’ फीचर, अब दोस्तों के साथ शेयर कर सकेंगे लोकेशन — लेकिन साथ आई नई प्राइवेसी चुनौती

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram ने हाल ही में एक नया फीचर लॉन्च किया है — “Live Map”। इस फीचर के ज़रिए यूजर्स अब अपनी लाइव लोकेशन अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। यह फीचर Snapchat के लोकेशन शेयरिंग टूल से मिलता-जुलता है और इसे सोशल मैप के रूप में पेश किया गया है।

नया Instagram Map फीचर — क्या है खास?

Instagram का नया मैप फीचर यूजर्स को यह नियंत्रण देता है कि वे अपनी लोकेशन किसके साथ शेयर करना चाहते हैं — केवल करीबी दोस्तों, किसी खास ग्रुप या सभी के साथ। यह फीचर एक सोशल डिस्कवरी प्लेटफॉर्म भी है, जहाँ यूजर्स लोकेशन टैग वाले रील्स, पोस्ट्स और स्टोरीज को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

इसके ज़रिए यूजर्स ट्रेंडिंग कैफे, सिटी स्पॉट्स, आसपास चल रही पार्टियों और पब्लिक इवेंट्स के बारे में भी जान पाएंगे।

प्राइवेसी फीचर्स और सुरक्षा

Instagram ने इस फीचर में कई प्राइवेसी कंट्रोल जोड़े हैं:

डिफॉल्ट रूप से लोकेशन शेयरिंग बंद रहेगी।

यूजर्स को मैनुअली इसे ऑन करना होगा।

मैप के टॉप पर लोकेशन इंडिकेटर होगा जो दिखाएगा कि लोकेशन शेयर हो रही है या नहीं।

लोकेशन किसी भी समय डिसेबल की जा सकती है।

नई परेशानी — प्राइवेसी रिस्क

हालांकि, यदि यूजर्स एक बार लोकेशन शेयर करना चालू कर देते हैं, तो यह ऑटोमैटिक बंद नहीं होगा। इसे मैनुअली बंद करना ज़रूरी होगा। इस बात को भूल जाने पर यूज़र की लोकेशन लगातार दूसरों को दिखाई दे सकती है।

अगर लोकेशन शेयरिंग “फ्रेंड्स” या “पब्लिक” के लिए ऑन है, तो कई इंस्टाग्राम कनेक्शंस यूज़र की मूवमेंट ट्रैक कर सकते हैं। इसी कारण प्राइवेसी एक्सपर्ट्स इस फीचर का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।

भारत में खास प्राइवेसी अपडेट

यह फीचर कुछ देशों में पहले से उपलब्ध था, लेकिन भारत में इसे अतिरिक्त प्राइवेसी फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इंस्टाग्राम ने कहा कि यह बदलाव यूज़र्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया है और भविष्य में इस फीचर में और सुधार किए जाएंगे।

Karan Pandey

Recent Posts

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

8 hours ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

9 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

10 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

10 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

11 hours ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

11 hours ago