ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए खुशखबरी: जीमेल में आया नया ‘Purchases’ टैब फीचर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा न्यूज़ | टेक डेस्क)। त्योहारी सीजन से पहले गूगल ने अपने सबसे पॉपुलर ईमेल सर्विस जीमेल में एक बेहद खास फीचर जोड़ दिया है। यह नया फीचर खासकर उन लोगों के लिए है जो अक्सर ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं और पार्सल को बार-बार ट्रैक करने में परेशान हो जाते हैं।

क्या है नया फीचर?

गूगल ने जीमेल में ‘Purchases’ टैब लॉन्च किया है। इस टैब में आपके सारे परचेज और डिलीवरी अपडेट्स एक ही जगह मिलेंगे। आपको आने वाले पैकेज डिलीवरी का सिंपल और ऑर्गनाइज्ड लिस्ट व्यू दिखाई देगा। यह फीचर आपके नए और पुराने दोनों ऑर्डर्स दिखाएगा।

फायदे क्या हैं?

अब अलग-अलग ऑर्डर्स को ट्रैक करने के लिए बार-बार मेल्स खंगालने की जरूरत नहीं। जीमेल अपने आप शॉपिंग और शिपमेंट अपडेट्स को एक जगह इकट्ठा कर देगा। ऑफिस में हों या घर पर, शॉपिंग डिलीवरी को ट्रैक करना अब और आसान होगा।

गूगल का बयान

गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा—
“जीमेल का नया ‘Purchases’ टैब आपके सारे परचेज और डिलीवरी अपडेट्स को एक जगह लाता है। इससे उपयोगकर्ताओं को पैकेज डिलीवरी का सिंपल और ऑर्गनाइज्ड लिस्ट व्यू मिलेगा।”

त्योहारी सीजन में जब ऑनलाइन शॉपिंग की डिमांड तेजी से बढ़ जाती है, ऐसे समय में यह नया फीचर लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।

Karan Pandey

Recent Posts

हादसों के बाद भी नहीं चेता प्रशासन, होलिया मेले में झूले और डांस पार्टियों पर सुरक्षा सवाल

बिना अनुमति संचालित होने का आरोप, सुरक्षा मानकों की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी…

12 hours ago

फरार आरोपी के घर न्यायालय की उद्घोषणा चस्पा

16 दिसंबर तक पेश होने का आदेश शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)बदायूं जिले के दातागंज थाने…

16 hours ago

युवा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन

कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को गांव गांव पहुंचावे युवा कांग्रेसी - नरसिम्हा यादव देवरिया(राष्ट्र की…

16 hours ago

सब्जी खरीदने जा रहे युवक को रास्ते में घेर कर पीटा, मरा समझकर भागे हमलावर

मोटरसाईकिल की चाबी निकाल कर लाठी-डंडों से किया हमला,प्रेम प्रसंग की पुरानी रंजिश में वारदात…

16 hours ago

गौशाला में 70 पशुओं की देखरेख के लिए चार कर्मचारी, मौके पर मिला एक

हरा चारा नदारद, गंदगी से पशुओं के स्वास्थ्य पर खतरा बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )…

16 hours ago

देवरिया की सियासत में विकास कुमार मिश्रा की नई एंट्री! सपा ने सौंपी लोहिया वाहिनी के जिला सचिव की कमान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कदम…

18 hours ago