डीएम ने नवीन मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय का किया निरीक्षण

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा आज नवीन मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय भवन का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सीएमओ कार्यालय, मलेरिया अधिकारी कक्ष, शौचालय सहित विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया और नवीन कार्यालय के संचालन के विषय में जानकारी ली। सीएमओ डॉ नीना वर्मा ने बताया कि आज से कार्यालय पूर्णतः नवीन भवन से कार्य करेगा।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के उपरांत भवन के मुख्य द्वार पर गार्ड हेतु पोटा केबिन स्थापित करने और सार्वजनिक शौचालय के निर्माण का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त सभी कक्षों के बाहर नाम पट्टिका, स्टील बेंच, आरओ (कूलर सहित), सभागार मे पर्याप्त संख्या में कुर्सियां व वीसी सिस्टम, मरीजों के लिए हेल्प डेस्क, और पर्याप्त संख्या में डस्टबिन स्थापित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी चीजों को अगले 15 दिन के भीतर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यालय में एनयूएलएम के माध्यम कैंटीन स्थापना का भी निर्देश दिया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नीना वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों का अनुपालन अगले 15 दिनों में सुनिश्चित किया जाएगा। नवीन कार्यालय ने आज से कार्य करना शुरू कर दिया है। आगे मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से संबंधित सभी सेवाओं का संचालन नवीन कार्यालय से होगा।
निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद व डॉ राकेश कुमार, एसडीएम शैलेंद्र गौतम सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkp@newsdesk

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

8 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

9 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

9 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

9 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

9 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

9 hours ago