रविन्द्र नगर धूस व वन स्टॉप सेंटर का किया गया निरीक्षण

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
उ0प्र0 राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर देवेंद्र शर्मा द्वारा मंगलवार को जिला अस्पताल रविन्द्र नगर धूस व वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया गया।
अध्यक्ष द्वारा इस क्रम में जिला अस्पताल में बच्चों हेतु पीकू वार्ड, एस एन सी यू वार्ड, पोषण पुनर्वास केंद्र, के एम सी यू वार्ड का निरीक्षण किया गया।
डॉ देवेंद्र शर्मा ने जिला अस्पताल में साफ सफाई व्यवस्था को और दुरुस्त करने हेतु, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 एस0 के0 वर्मा को निर्देशित किया। विभिन्न वार्डों में बेड की संख्या, चिकित्सकीय उपकरणों की स्थिति को देखा गया तथा मरीज के परिजनों से बातचीत की गई। मरीज के परिजनों से अस्पताल में मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया गया, दवाइयों की उपलब्धता आदि जानी गयी।
पोषण पुनर्वास केंद्र में कुपोषित बच्चों की संख्या, उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं की हकीकत जानी गयी। पोषण पुनर्वास केंद्र में स्थित किचेन को चेक किया गया। तेल और दूध की गुणवत्ता को भी देखा गया।
तत्पश्चात अध्यक्ष के द्वारा वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया गया। वहाँ उन्होनें उपस्थिति पंजिका, पीड़िताओं को प्रदान की जा रही मूलभूत सुविधाएं, कॉउंसलिंग आदि के बारे में जाना।
वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी वंदना त्रिपाठी व केस वर्कर निवेदिता पाण्डेय से वन स्टॉप सेंटर पर आने वाले पीड़ितों की काउंसलिंग, उनके साथ बर्ताव, उन्हें उपलब्ध की जाने वाली मूलभूत सुविधाएं आदि के बारे में विस्तार से जाना गया।बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने वन स्टॉप सेंटर पर कैरम, लूडो व अन्य साधन की उपलब्धता हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार को निर्देशित किया। उन्होनें वन स्टॉप सेंटर बनाये जाने का उद्देश्य बताते हुए कहा कि पीड़िताओं का सही दिशा में कॉउंसलिंग/मार्गदर्शन कर उनके दुःख को कम किये जाने चाहिए। कोई भी पीड़िता यहाँ से नाउम्मीद होकर ना लौटे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago