संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत सभासदगण ई. अरुण कुमार गुप्ता और गौरव कुमार निषाद ने वार्ड संख्या 1 इस्लाम नगर कसाई टोला में निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण किया।
सभासद गण ने कहा कि नाले का निर्माण क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। इस दौरान निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही सामग्री की भी जांच की गई।
