Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजनपद न्यायाधीश द्वारा जेल अस्पताल, पाकशाला व किशोर बैरक सहित समस्त बैरकों...

जनपद न्यायाधीश द्वारा जेल अस्पताल, पाकशाला व किशोर बैरक सहित समस्त बैरकों का निरीक्षण

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)

उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, हरीश कुमार एवं अपर मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट प्रथम गार्गी शर्मा द्वारा गुरुवार को जिला कारागार बलिया का औचक निरीक्षण किया गया। दौरान निरीक्षण अपर जनपद न्यायाधीश द्वारा जेल अस्पताल, पाकशाला व किशोर बैरक सहित समस्त बैरकों का निरीक्षण कर, बंदियों से वार्ता किये। वार्तालाप के दौरान बंदियों की छोटी-छोटी समस्याओं पर ध्यान देते हुए, उन्हें सुना तथा समस्याओं का तुरन्त निराकरण करने हेतु प्रभारी अधीक्षक /जेलर को निर्देशित किया गया। प्रभारी जेलर, जिला कारागार बलिया को यह भी निर्देशित किया गया कि जिन बन्दियों के पास अपने मुकदमें की पैरवी हेतु अधिवक्ता उपलब्ध नही है, उनसे प्रार्थना पत्र लेकर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया को प्राप्त करवाना सुनिश्चित करें, जिससे उनके मुकदमें की पैरवी हेतु अधिवक्ता नामित किया जा सके। इसके अतिरिक्त जेल में विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया तथा सभी बंदियों को विधिक रूप से जागरूक किया गया। इस दौरान राजेन्द्र सिंह प्रभारी अधीक्षक/जेलर, श्रीमती रीना उपकारापाल, व अन्य लोग उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments