अभिनव पहल: पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए फेलोशिप और प्लेसमेंट एक्सरसाइज सम्पन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा तथा पत्रकारिता विभाग में लखनऊ से प्रकाशित एक दैनिक अखबार समूह द्वारा आयोजित फेलोशिप एवं प्लेसमेंट प्रक्रिया की पहली एक्सरसाइज सफलता पूर्वक संपन्न हुई। यह कार्यक्रम पत्रकारिता के विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने और मीडिया उद्योग से सीधे जोड़ने की दिशा में एक सार्थक और प्रभावशाली पहल साबित हुआ।
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टण्डन ने कहा “आज के समय में प्लेसमेंट सेल को केवल एक औपचारिक इकाई न मानकर इसे सभी विभागों से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। ताकि प्रत्येक छात्र को समान अवसर मिल सके।”
इस पहल के अंतर्गत समूह द्वारा विद्यार्थियों को मीडिया क्षेत्र में इंटर्नशिप, फेलोशिप और भविष्य के संभावित करियर अवसरों के बारे में मार्गदर्शन दिया गया। हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा तथा पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष प्रो. कमलेश कुमार गुप्त ने कहा कि “यह आयोजन केवल विद्यार्थियों के लिए एक अवसर ही नहीं रहा, बल्कि पत्रकारिता शिक्षा और उद्योग के बीच संवाद को भी सशक्त करने का माध्यम बना है।”
प्रायोजक समूह ने आश्वस्त किया कि भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों का दायरा और संस्थानों तक बढ़ाया जाएगा। जिससे पत्रकारिता के विद्यार्थियों को रोज़गारोन्मुख, व्यावसायिक और यथार्थवादी प्रशिक्षण प्राप्त हो सके।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

12 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

13 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

13 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

14 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

14 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

19 hours ago