गढ्ढे में बारिश का पानी भरने से डूब कर मासूम की मौत

जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
बेमौसम बारिश के बाद ईट भट्टों के गड्ढे में पानी भरने से जानलेवा बन गए हैं।इन्हीं गड्ढों की वजह से रविवार को गढ़िया रंगीन क्षेत्र में, एक मासूम की जान चली गई।जानकारी के अनुसार थाना गढ़िया रंगीन से लगे गांव किशनपुरा का दिनेश कुमार गांव के ही पास ईट भट्टे पर परिवार सहित मजदूरी करता है।रविवार दोपहर वह पत्नी की तबीयत खराब होने पर उसे दवा दिलाने गया,झोपड़ी में 6 व 4 साल की दो बेटियां एवं बेटा शिवांश 3 वर्ष रहे गए। तभी किसी समय शिवांश झोपड़ी से बाहर निकल गया और खेलते समय पानी भरे गड्ढे में गिर गया,जब बेटियों ने उसे झोपड़ी में नहीं पाया तो खोजबीन की अन्य मजदूर भी आ गए,और ढूढना शुरू किये हीथे कि उसका शव गड्ढे में उतराता मिला।शाम को दवाई लेकर भट्टे पर लौटे दिनेश कुमार व पत्नी पंछी देवी इकलौते बेटे का शव देख बेहाल हो गए।भट्टे पर काम करने वाले लोगों ने किसी तरह उन्हें संभाला।सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा। सोमवार को पीएम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा परिजनों में हाहाकार मच गया।परिजनों द्वारा गमगीन माहौल में गंगा किनारे उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

6 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

6 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

6 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

7 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

8 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

8 hours ago