Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशइनर व्हील क्लब ने किया नेशन बिल्डर अवार्ड से शिक्षकों को सम्मानित

इनर व्हील क्लब ने किया नेशन बिल्डर अवार्ड से शिक्षकों को सम्मानित

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। इनर व्हील क्लब द्वारा विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों से चुने प्रतिभाशाली शिक्षकों को उनकी कार्यशैली, व्यवहार, नैतिकता, कार्य क्षमता व लगन को देखते हुए सम्मानित किया गया। इनमे प्राथमिक विद्यालय बनियाबारी से सारिका यादव व इंद्रजीत, प्राथमिक विद्यालय सियरासांथा से पूजा तिवारी, प्राथमिक विद्यालय बैसिया से बसंती यादव, संविलियन विद्यालय बयारे से योगिता पॉल व वंदना को नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित किया।
इनर व्हील इंडिया साक्षरता मिशन के तहत बच्चों में किए गए लिखित सर्वे के आधार पर ये अवार्ड दिए गए। सम्मान पाकर शिक्षकों में उत्साह दिखायी दिया। सारिका यादव व योगिता पॉल ने कहा कि एक अंतरराष्ट्रीय संस्था से इस तरह का सम्मान पाकर, निश्चित ही आगे और भी अच्छा कार्य करने की ऊर्जा मिलेगी।
क्लब की अध्यक्षा सरिता जैन, सचिव ऋतु जैन, आईएसओ वंदना गुप्ता, एडिटर डॉ.सोनी सिंह, ज्योतिका बिस्वास, सुनीता अग्रहरि, परमजीत कौर, उर्मिला सिंह, रवनीत कौर, श्वेता पांडेय, प्रियंका पांडेय, अनीता अग्रवाल, सुधा रुंगटा, अनीता खत्री, चित्रा श्रीवास्तव आदि सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments