Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेश के बेरोजगार, नौजवान, किसान व आमजन के साथ हो रहा है...

देश के बेरोजगार, नौजवान, किसान व आमजन के साथ हो रहा है अन्याय – आलोक प्रसाद

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में कांग्रेसियों ने निकाली पद यात्रा

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र को परम्परा)कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में नगर के बापू इंटर कॉलेज से पद यात्रा निकाली जो बसस्टैंड, गांधी चौक होते हुए नेहरू पार्क में सम्पन्न हुई।वहीं भागलपुर ब्लॉक में प्रभारी जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय के नेतृत्व में पदयात्रा भटौली से निकाली गई जो विभिन्न गांवों से होकर श्रीनगर चौराहे पर संपन्न हुई। इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिला के प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि आज देश व प्रदेश में बेरोजगार, नौजवान, किसान व आमजन के साथ अन्याय हो रहा है।इनको न्याय दिलाने के लिए राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल इनके हक के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि आज महिलाओं ,छात्रों, व्यापारियों, के साथ अन्याय हो रहा है।आज महंगाई से आम जनता का जीना मुहाल हो गया है।अब इनको एक मात्र आशा कांग्रेस व राहुल गांधी में दिख रही है जो इनको न्याय दिला सकते हैं। जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि आज देश की जनता कांग्रेस में ही अपना बेहतर भविष्य देख रही है। पद यात्रा में सलेमपुर के प्रभारी दीनदयाल यादव,आनंद श्रीवास्तव,दीनदयाल प्रसाद,आनंद देव गिरि, जयदीप त्रिपाठी, मार्कण्डेय मिश्र, प्रेमलाल भारती,गोविंद मिश्र, सत्यम पांडेय, बदरे आलम, नागेन्द्र शुक्ल, हर्षित सिंह, नीलेश त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी, अखिलेश मिश्र, लालसाहब यादव, रमेश कुशवाहा,अवधेश यादव,एम ए खान,डॉ याहिया अंजुम,परमानन्द प्रसाद, राहुल मिश्र, बालचन्द पटेल,दिनेश गुप्ता, गणेश गिरि, चंद्रमोहन पांडेय, पन्नालाल पाठक,आजाद अहमद,चुन्नु श्रीवास्तव,रमाशंकर प्रसाद,रामविलास तिवारी ,अशोक गुप्त, सुरेन्द्र यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments