महिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों का अमानवीय कृत्य

6 हजार न मिलने पर बिना टांका काटे प्रसूता को भगाया

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिला अस्पताल में स्थित महिला अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारियो ने 6 हजार रुपये न मिलने पर प्रसूता का बिना टांका काटे अस्पताल से बाहर कर दिया।
यह दृश्य देखकर अन्य लोग सन्न रह गये और चिंतित हो गए कि उन्हें भी इसी तरह बाहर न कर दिया जाय।
मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका खलीलाबाद के जनता मार्ग निवासी सुनील उपाध्याय पुत्र साधु शरण ने अपनी पत्नी शालू उपाध्याय काे महिला अस्पताल में भर्ती करवाया था। यहां की एक स्त्री रोग विशेषज्ञ ने आपरेशन किया था और लगभग 16 हजार रुपये की दवाएं अस्पताल के बाहर स्थित मेडिकल स्टोर से मंगवाई थीं। अन्य कार्यों के लिए भी स्वास्थ्यकर्मियों ने पैसे लिये थे। जब वह पत्नी का टांका कटवाने के लिए गए। तब दो स्टाफ नर्सों ने 6 हजार रुपये की मांग करने लगी। तमाम प्रयास के बाद भी वह रुपये नही दे पाए। रुपया न मिलने पर बिना टांका काटे ही प्रसूता को बाहर भेज दिया गया।
जब श्री उपाध्याय ने इसकी शिकायत मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से की तो महिला अस्पताल के प्रभारी आगे आए और उन्होंने न्याय दिलाने के बजाय उन्हें व उनकी मां, बहन को अपशब्द कहते हुए भगा दिया।
इस मामले पर जब जिम्मेदारों से बात करने की कोशिश की गई तो कोई कुछ बोलने को तैयार नही था।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

4 hours ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

5 hours ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

5 hours ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

2 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

2 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

2 days ago