बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
वित्तीय वर्ष में पूर्व सैनिकों के आश्रितों, दिवंगत सैनिकों की पत्नियों व उनके आश्रितों, शहीद वीर नारियों एवं उनके आश्रितों को इन्फारमेंशन टेक्नालाजी प्रशिक्षण, एसएसबी कोचिंग, कम्प्यूटर फैशन डिजाईनिंग कोर्स तथा कम्प्यूटर टैली का निःशुल्क प्रशिक्षण कराया जायेगा।
इसकी जानकारी देते हुए जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर मुकेश तिवारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में इन्फारमेशन टेक्नालाजी प्रशिक्षण 480 घंटे का होगा, जिसका स्तर ओ-लेवल का है। वहीं, 30 दिन का एसएसबी कोचिंग तथा 300 घंटे का कम्प्यूटर फैशन डिजाईनिंग कोर्स है। वहीं, कम्प्यूटर टैली कोर्स 180 घंटे का होगा। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 25 अप्रैल तक अपना आवेदन कार्यालय जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी बलिया में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…