बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)
रामनगर विकास क्षेत्र स्थित, सी.बी एकेडमी विद्यालय बरगदवा में संविधान दिवस के अवसर पर एक सभा आयोजित कर बच्चों को इसके बारे में जानकारी दी गयी। इस अवसर पर शिक्षकों ने संविधान की प्रस्तावना का उच्चारण किया, जिसे बच्चों ने दोहराया और बड़े होकर संविधान की सुरक्षा का व्रत लिया। प्रधानाध्यापक दुर्गेश उपाध्याय ने कहा संविधान सबसे बड़ी शक्ति है।
इसका सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है। संविधान की सुरक्षा करना भी नागरिकों की जिम्मेदारी है। अध्यापिका सुशीला शर्मा ने कहा संविधान एक गाइडलाइन है, जिससे पूरा देश चलता है। संविधान से ऊपर कोई नही है। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों में सुलेख, तथा निपुण लक्ष्य प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों का अध्यापकों ने उत्साहवर्धन किया। सोनी वर्मा, कविता, गोलू रावत तथा विद्यालय के बच्चे मौजूद रहे।
सप्तऋषियों की आराधना से शिव-पार्वती की तपस्या तक, जानें इन पर्वों का धार्मिक महत्व लेखक:…
गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला…
फाइल फोटो मृतक हरीश चंद्र बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के…
आत्महत्या रोकथाम का संकल्प जीवन के प्रति सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य जरूरी वडनगर/गुजरात (राष्ट्र…
सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी देवरिया पुलिस, ‘गुड मॉर्निंग’ अभियान से बढ़ा सुरक्षा का भरोसा देवरिया…
Ai निर्मित BRICS Summit 2026: मोदी-शी मुलाकात पर दुनिया की नजर, भारत के सामने कूटनीति…