असक्षम व्यक्तियों को विधिक सहायता हेतु नालसा एप के बारे में दी गयी जानकारी

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण,नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मऊ रामेश्वर की अध्यक्षता में गुरुवार को जनपद में असक्षम व्यक्तियों को विधिक सहायता उपलव्ध कराये जाने हेतु, अभिनय कुमार मिश्रा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मऊ ने फ्रंट आफिस एवं (NALSA) एप के वारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान कर, बताया गया कि नालसा (NALSA) एप्प भारत के समस्त नागिरकों को जिंदगी के किसी भी मोड़ पर सहायक है। पुलिस-थाना या कोर्ट-कचहरी के चक्कर से बचने में कानूनी सलाह की जरूरत होती है,ऐसे में नालसा (NALSA) यानी राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण का एक खास ऐप आपकी मदद करेगा। यहां आपको घर बैठे कानूनी सलाह मुफ्त मिलेगी, फोन पर लीगल एड ऐप (Legal Aid App) के जरिए देश के किसी भी गांव या शहर से कानूनी सहायता के लिए आवेदन कर सकते हैं, ऐप में होंगी ये सारी सुविधाए लीगल एड ऐप की सहायता से शीघ्र और सुनिश्चित कानूनी सेवा प्राप्त हो सकेगी, ऐप के माध्यम से लाभार्थी कानूनी सहायता के लिए अप्लाई कर सकते हैं, एप्लीकेशन ट्रैक कर सकते हैं और क्लेरिफिकेशन आदि ले सकते हैं। इस ऐप में आप अपनी पर्सनल डिटेल्स, फाइल्ड एप्लीकेशन डिटेल्स, केस डिटेल्स या डायरी नंबर के माध्यम से एप्लिकेशन ट्रैक कर सकते हैं,इस ऐप को प्ले स्टोर से अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर नालसा, हाई कोर्ट लीगल सर्विस कमेटी, सुप्रीम कोर्ट लीगल कमेटी, डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी, तालुका लीगल सर्विस अथॉरिटी में से चूज कर बेसिक डिटेल्स,मामला़,अपोजिट पार्टी की डिटेल्स भरनी होगी। अगर आपकी कोई क्वेरी है, तो 15100 पर डायल कर राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर पर सीधे बात भी कर विधिक सहायता प्राप्त कर सकते है।

rkpshomnath

Recent Posts

तमस से कॉकरोच तक…!

नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…

5 hours ago

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…

5 hours ago

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

9 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

10 hours ago