किसान दिवस में कृषकों को दी गई योजनाओं की जानकारी

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)गांधी सभागार, विकास भवन देवरिया में किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उप कृषि निदेशक ने की। उन्होंने सबसे पहले पिछले माह प्राप्त शिकायतों की अनुपालन आख्या से कृषकों को अवगत कराया और फिर विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।उप कृषि निदेशक ने बताया कि कृषि यंत्रीकरण योजना में टोकन कन्फर्म होने वाले किसान अपना बिल पोर्टल पर अपलोड करें। पीएम कुसुम सोलर पम्प योजना में किसानों को 80 से 90 प्रतिशत तक अनुदान पर पम्प उपलब्ध होंगे, जिसकी बुकिंग ऑनलाइन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगी। वहीं तोरिया व सरसों बीज के मिनीकिट सभी राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर भेजे जा रहे हैं। किसानों से ऑनलाइन मांग करने का अनुरोध किया गया। यूरिया की कमी की शिकायत पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही किसानों से फार्मर रजिस्ट्री अवश्य कराने का आग्रह किया गया।पशुपालन विभाग के मुख्य पशुचिकित्साधिकारी ने नन्दबाबा योजना, मिनी नन्दिनी योजना और प्रगतिशील प्रोत्साहन योजना की जानकारी देते हुए पशु बीमा और टीकाकरण पर जोर दिया। उन्होंने गलाघोटू, खुरपका-मुंहपका और लंपी बीमारी के टीके के बीच 21 दिन का अंतर रखने की बात कही। साथ ही आवारा पशुओं से बचाव हेतु अधिक से अधिक बछिया सींगन कराने की अपील की।नहर विभाग के अधिशासी अभियन्ता ने बताया कि 15 सितम्बर से नहरें चालू हो गई हैं, जबकि नलकूप विभाग ने जानकारी दी कि जिले के सभी नलकूप दुरुस्त हैं।उद्यान विभाग के जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि लहसुन, स्ट्रॉबेरी, केला व सिंघाड़ा की खेती पर अनुदान उपलब्ध है। सिंघाड़ा की खेती पर 30 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर का अनुदान दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त फूलगोभी, पत्तागोभी, मशरूम, वर्मी कम्पोस्ट, छोटा ट्रैक्टर, पावर टिलर, पैक हाउस, ड्रिप, गिनी स्प्रिंकलर एवं पीएमएफएमई जैसी योजनाओं का भी लाभ किसानों को दिया जा रहा है।बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, मत्स्य विभाग, विद्युत विभाग, सहकारी समितियों, गन्ना व उद्यान विभाग के अधिकारीगण, भा.कि.यू. के प्रतिनिधि राघवेन्द्र प्रताप शाही, अतुल मिश्रा, कौशलेश नाथ मिश्रा सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

1 hour ago

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

10 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

11 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

11 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

11 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

11 hours ago