विश्वकर्मा जयंती पर एक्सपो-2025 का लाइव प्रसारण, लाभार्थियों को टूलकिट व ऋण का वितरण

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर ‘विश्वकर्मा एक्सपो-2025’ का शुभारंभ हुआ। इंदिरा भवन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर MSME क्षेत्र हेतु ₹1,32,000 करोड़ का मेगा ऋण एवं मिशन रोजगार अंतर्गत विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को टूलकिट व नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।लाइव प्रसारण उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 06 लाभार्थियों को टूलकिट तथा 05 लाभार्थियों को 5-5 लाख रुपये के प्रतीकात्मक चेक का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त 30 लाभार्थियों को कल लखनऊ में ऋण/प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा।इस अवसर पर सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद से विश्वकर्मा समाज एवं छोटे किसानों को उपेक्षित रखा गया, लेकिन प्रधानमंत्री जी ने उनके हुनर को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज का उपेक्षित वर्ग आगे नहीं बढ़ेगा, तब तक देश का विकास संभव नहीं है। सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें दीर्घायु और देश सेवा हेतु निरंतर ऊर्जा की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए लाभार्थियों को शुभकामनाएं दीं। संचालन मनंजय मिश्र ने किया।इस मौके पर विधायक पडरौना मनीष जायसवाल, विधायक रामकोला विनय प्रकाश गौंड, विधायक खड्डा विवेकानंद पांडेय, विधायक हाटा मोहन वर्मा, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य फूलबदन कुशवाहा, कसया चेयरमैन प्रतिनिधि सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

पत्रकारों की गिरफ्तारी पर देवरिया में उबाल! राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उठी निष्पक्ष जांच की मांग

खबर दिखाने पर कार्रवाई का विवाद पहुंचा देवरिया तक, पत्रकारों ने उठाई स्वतंत्रता और अधिकारों…

5 hours ago

Breaking News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 महीने के भीतर चुनाव कराने का आदेश; निवर्तमान प्रधानों को भी राहत

Ai निर्मित प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा घटनाक्रम…

6 hours ago

चीन सीमा के करीब कनेक्टिविटी को बड़ा बूस्ट! PM मोदी करेंगे लद्दाख की अहम परियोजनाओं का उद्घाटन

लद्दाख में भारत की रणनीतिक ताकत को मिलेगी नई रफ्तार! ₹3,350 करोड़ की परियोजनाओं से…

7 hours ago

देवरिया कलेक्ट्रेट बार चुनाव में बृजबांके तिवारी का दबदबा, शिवानंद त्रिपाठी बने मंत्री; ललित नारायण पांडेय ने भी दर्ज की शानदार जीत

फोटो विज्ञप्ति अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के…

7 hours ago

सड़क पर प्रदर्शन, सियासत में आरोप-प्रत्यारोप, लेकिन अनशन से दूरी क्यों? चुनावी पारदर्शिता और ए

अनशन से सरकारें झुका चुके हैं गांधी से सोनम वांगचुक तक, फिर विपक्ष क्यों नहीं…

7 hours ago

त्योहार से पहले रेलकर्मियों की चमकी किस्मत, 78 दिन के बोनस को कैबिनेट की मंजूरी

दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस,…

8 hours ago