देवरिया में 19 सितम्बर को सैनिक पुनर्मिलन समारोह का किया जाएगा आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल डॉ. सुधाकर त्यागी (अ.प्रा.) ने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 19 सितम्बर को दोपहर 12:30 बजे कार्यालय परिसर, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, देवरिया में सैनिक पुनर्मिलन समारोह (रैली) का आयोजन किया जाएगा।इस अवसर पर ब्रिगेडियर एम.एस. बेन्स, स्टेशन कमांडर, जीआरडी गोरखपुर मुख्य अतिथि तथा ब्रिगेडियर अतुल कुमार, सेना मेडल, निदेशक सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास उत्तर प्रदेश, लखनऊ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
समारोह में पूर्व वरिष्ठ सैन्य अधिकारीगण एवं जनपद देवरिया के अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में लगभग 300 भूतपूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं एवं उनके आश्रितों के सम्मिलित होने की संभावना है।
समारोह के अंतर्गत भूतपूर्व सैनिकों, सेवारत सैनिकों, द्वितीय विश्व युद्ध के पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं एवं वीर नारियों के कल्याणार्थ कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें ईसीएचएस द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण हेतु मेडिकल कैंप, मोबाइल सीएसडी कैंटीन, स्वरोजगार से संबंधित जानकारी तथा विभिन्न विभागीय कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

rkpshomnath

Recent Posts

पत्रकारों की गिरफ्तारी पर देवरिया में उबाल! राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उठी निष्पक्ष जांच की मांग

खबर दिखाने पर कार्रवाई का विवाद पहुंचा देवरिया तक, पत्रकारों ने उठाई स्वतंत्रता और अधिकारों…

5 hours ago

Breaking News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 महीने के भीतर चुनाव कराने का आदेश; निवर्तमान प्रधानों को भी राहत

Ai निर्मित प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा घटनाक्रम…

5 hours ago

चीन सीमा के करीब कनेक्टिविटी को बड़ा बूस्ट! PM मोदी करेंगे लद्दाख की अहम परियोजनाओं का उद्घाटन

लद्दाख में भारत की रणनीतिक ताकत को मिलेगी नई रफ्तार! ₹3,350 करोड़ की परियोजनाओं से…

6 hours ago

देवरिया कलेक्ट्रेट बार चुनाव में बृजबांके तिवारी का दबदबा, शिवानंद त्रिपाठी बने मंत्री; ललित नारायण पांडेय ने भी दर्ज की शानदार जीत

फोटो विज्ञप्ति अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के…

6 hours ago

सड़क पर प्रदर्शन, सियासत में आरोप-प्रत्यारोप, लेकिन अनशन से दूरी क्यों? चुनावी पारदर्शिता और ए

अनशन से सरकारें झुका चुके हैं गांधी से सोनम वांगचुक तक, फिर विपक्ष क्यों नहीं…

7 hours ago

त्योहार से पहले रेलकर्मियों की चमकी किस्मत, 78 दिन के बोनस को कैबिनेट की मंजूरी

दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस,…

7 hours ago