Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसरकार की गलत नीतियों से बढ़ रही महंगाई - रणवीर

सरकार की गलत नीतियों से बढ़ रही महंगाई – रणवीर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं की बैठक देवरिया स्थित सपा के जिला कार्यालय में आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता समाजवादी युवजन सभा के नि. जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने किया । बैठक में प्रदेश में बढ़ रही महंगाई को लेकर चिंता व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने प्रदेश में बढ़ रही महंगाई को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए उसे जनविरोधी करार दिया।
बैठक को संबोधित करते हुए सयुस के नि. जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई से आम जनता त्रस्त है। टमाटर, अदरक,समेत अन्य सब्जियों के दाम आसमान छू रहे है। दैनिक जीवन मे उपयोग होने वाले वस्तुओं के दाम दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। भीषण महंगाई से लोगो के घरों का बजट बिगड़ गया है, तथा मध्यमवर्गीय परिवार तबाह हो रहे है। भाजपा सरकार में किसानों की लगातार उपेक्षा हो रही है। महंगाई बढ़ने से खेती का लागत मूल्य बढ़ गया है। डीजल, खाद, बीज, कीटनाशको,की कीमतें कई गुना बढ़ गयी है, भाजपा के गलत नीतिओ के कारण किसान लगातार कर्ज में डूबता जा रहा है। भाजपा सरकार की आर्थिक नीतिया पूरी तरह से विफल है, महंगाई को लेकर पूरे देश मे हाहाकार मचा हुआ है। बीजेपी की सरकार जबसे सत्ता में आई है, महंगाई निरन्तर बढ़ती जा रही है। बीजेपी के गलत नीतिओ से बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी, अन्याय, और अत्याचार से आम जनता में घोर आक्रोश व निराशा है। जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाने का मन बना चुकी है।
इस दौरान शिवनाथ यादव, विवेक रंजन, सूरज कुशवाहा, सन्नी प्रताप, इमरान लारी, अली आजम शेख, वशिष्ठ यादव, शाकिर अली, जितेश, दीपू, गुड्डू, अमरनाथ, अमर, शुभम वर्मा , यशवंत, दिलीप गिरी, वीरेंद्र यादव आदि रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments